New Delhi News: ईंधन बचत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उठाया कदम, न्यायाधीश करेंगे कार-पुलिंग, वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

ईंधन बचत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उठाया कदम, न्यायाधीश करेंगे कार-पुलिंग, वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
  • न्यायाधीश करेंगे कार-पुलिंग, वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
  • ईंधन बचत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उठाया कदम

New Delhi News. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने भी अब कार-पुलिंग करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीश ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है ताकि ईंधन की खपत को कम किया जा सके और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो। इसके साथ ही कोर्ट ने सोमवार, शुक्रवार और आंशिक कार्यदिवसों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से जुड़े कर्मचारियों के लिए भी सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था की गई है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को जारी एक सर्कुलर में, कोर्ट के सचिव जनरल भरत पाराशर ने कहा कि ये कदम अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद ईंधन संकट को देखते हुए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक मेमोरेंडम के अनुसार लागू किए जा रहे हैं। निर्देश के अनुसार, रजिस्ट्री से जुड़े प्रत्येक शाखा और सेक्शन में 50 प्रतिशत कर्मचारी सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम कर सकेंगे। शेष कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे ताकि कामकाज में किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो। वर्क फ्रॉम होम पर रहने वाले कर्मचारियों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्यालय पहुंचना होगा।

Created On :   15 May 2026 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story