राजनीति: तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, पलटू राम का गाड़ी छूटने वाली है तेज प्रताप यादव

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, पलटू राम का गाड़ी छूटने वाली है  तेज प्रताप यादव
'तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, सपना देखते रहें', केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस बयान पर लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने पलटवार किया। तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और पलटू राम की गाड़ी बहुत जल्दी छूटने वाली है। उनके कहने से कुछ नहीं होता है।

पटना, 21 फरवरी (आईएएनएस)। 'तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, सपना देखते रहें', केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस बयान पर लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने पलटवार किया। तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और पलटू राम की गाड़ी बहुत जल्दी छूटने वाली है। उनके कहने से कुछ नहीं होता है।

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि यह मेरी भविष्यवाणी है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और जो सपना ललन सिंह ने पाल रखा है, वह बहुत जल्दी फेल होने वाला है। तेज प्रताप यादव ने ललन सिंह के बयान को नकारते हुए यह स्पष्ट किया कि बिहार की जनता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।

दरअसल, तेजस्वी यादव इन दिनों कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार को लगातार घेर रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्राइम बुलेटिन पोस्ट कर रहे हैं। इसी पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव को अपराध की परिभाषा नहीं पता है।

उन्होंने कहा था कि सिर्फ आंकड़े जारी करने से हकीकत नहीं बदलती। तेजस्वी को अपने पिता के शासनकाल को याद करना चाहिए, तब कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी। कितना अपराध होता था, कितना अपहरण होता था, अपहरण का उद्योग चलता था। फिरौती कहां वसूली जाती थी, ये सब जगजाहिर है। आंकड़े जारी करने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता।

उन्होंने आगे कहा था कि तेजस्वी यादव ज्ञान प्राप्त कर लें। उनको ज्ञान नहीं है, अनुभव की कमी है, अनुभव ले लें, मुख्यमंत्री का पद उनको नहीं मिलने वाला, वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, सपना देखते रहें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Feb 2025 7:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story