हेल्थ टिप्स गर्मियों में आंखों की सेहत का रखें खास ख्याल, इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

हेल्थ टिप्स  गर्मियों में आंखों की सेहत का रखें खास ख्याल, इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
डिजिटल युग में मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन पर बढ़ती निर्भरता के साथ गर्मियों का तेज तापमान आंखों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। लंबे समय तक धूप में रहना, तेज रोशनी और स्क्रीन की चमक से आंखों में जलन, सूखापन, सिरदर्द और धुंधलापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में आंखों की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। डिजिटल युग में मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन पर बढ़ती निर्भरता के साथ गर्मियों का तेज तापमान आंखों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। लंबे समय तक धूप में रहना, तेज रोशनी और स्क्रीन की चमक से आंखों में जलन, सूखापन, सिरदर्द और धुंधलापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में आंखों की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है।

ये छोटे-छोटे उपाय स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने वाले छात्रों और ऑफिस कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। गर्मियों में धूप और गर्म हवा से आंखें प्रभावित होती हैं, इसलिए इन आदतों को अपनाकर आंखों को स्वस्थ और चमकदार रखा जा सकता है।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय गर्मियों में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सबसे आसान और प्रभावी तरीका बताता है। जैसे आई पामिंग, 20-20-20 का नियम। इस नियम के मुताबिक, हर 20 मिनट में काम से ब्रेक लें, अपनी नजर स्क्रीन से हटाकर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। यह छोटा-सा अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, फोकस बदलने से तनाव कम होता है और आंखों की थकान दूर होती है।

आंखों की देखभाल के अन्य आसान उपाय भी हैं, जैसे पॉमिंग करना। इसके लिए रोज सुबह-शाम 2-3 मिनट दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों को गहरा आराम मिलता है। त्राटक का अभ्यास भी फायदेमंद है। इसके लिए मोमबत्ती की लौ या किसी काले बिंदु पर बिना पलक झपकाए कुछ सेकंड तक देखें, फिर आंखें बंद कर लें। इससे ध्यान की क्षमता भी बढ़ती है। आंखों की एक्सरसाइज करना भी गर्मियों में आंखों को विशेष तौर पर राहत देता है। आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और गोल-गोल घुमाएं। पास और दूर की वस्तुओं पर फोकस बदलें।

साथ ही बेहद आसान उपाय है पानी के छींटे आंखों पर मारना। इसके लिए बाहर से आने या काम से छोटा ब्रेक लेकर समय-समय पर आंखों पर ठंडे पानी के छींटे दें। स्क्रीन टाइम कम करें, अच्छी रोशनी में काम करें और रोजाना पर्याप्त नींद लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 9:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story