'अनुशासन में यकीन रखता है मेरा किरदार', 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' पर बोले आदिल हुसैन

अनुशासन में यकीन रखता है मेरा किरदार, मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी पर बोले आदिल हुसैन
अभिनेता आदिल हुसैन हर बार पर्दे पर ऐसे किरदार लेकर आते हैं, जो समाज और रिश्तों की गहराई दिखाते हैं। अब आदिल अपनी नई फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' में एक ऐसे सख्त पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जो अनुशासन को जीवन का सबसे बड़ा नियम मानता है। हालांकि, फिल्म की कहानी के साथ उसके विचारों में बड़ा बदलाव आता है। हाल ही में अभिनेता ने अपने इस किरदार और उसके सफर को लेकर खुलकर बात की।

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता आदिल हुसैन हर बार पर्दे पर ऐसे किरदार लेकर आते हैं, जो समाज और रिश्तों की गहराई दिखाते हैं। अब आदिल अपनी नई फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' में एक ऐसे सख्त पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जो अनुशासन को जीवन का सबसे बड़ा नियम मानता है। हालांकि, फिल्म की कहानी के साथ उसके विचारों में बड़ा बदलाव आता है। हाल ही में अभिनेता ने अपने इस किरदार और उसके सफर को लेकर खुलकर बात की।

आईएएनएस से बातचीत में आदिल हुसैन ने कहा, ''जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और निर्देशक के साथ इस भूमिका पर काम किया, तब मुझे समझ आया कि मेरा किरदार पूरी तरह अनुशासन में विश्वास रखने वाला इंसान है। उसका मानना है कि हर व्यक्ति को एक तय नियम और जिम्मेदारी के साथ जिंदगी जीनी चाहिए। वह अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करता और उसी सोच के साथ परिवार को भी देखता है।''

आदिल ने बताया, ''फिल्म में मेरे किरदार और उसके बेटे की सोच में पीढ़ियों का अंतर साफ दिखाई देता है। मेरा किरदार उस दौर का प्रतिनिधित्व करता है, जहां लोगों की प्राथमिकता अच्छी नौकरी करना, समाज के लिए काम करना, माता-पिता की सेवा करना और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां निभाना हुआ करती थी। वहीं नई पीढ़ी की सोच इससे काफी अलग है। इसी सोच के टकराव से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और कई भावनात्मक पल सामने आते हैं।''

अभिनेता ने कहा, "मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि वह दूसरे व्यक्ति के नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश नहीं करता। वह भावनात्मक रूप से काफी सख्त है और अपनी बात को ही सही मानता है। हालांकि फिल्म की कहानी के दौरान उसमें धीरे-धीरे बदलाव आता है। शुरुआत में वह भावनात्मक रूप से परेशान और कठोर दिखाई देता है, लेकिन समय के साथ वह अपने बेटे और आसपास के लोगों की बात समझने लगता है। इसी बदलाव के साथ उसका स्वभाव भी पहले से ज्यादा नरम और संवेदनशील हो जाता है।"

आदिल हुसैन ने कहा, ''यही बदलाव इस किरदार को खास बनाता है। यह सिर्फ एक पिता की कहानी नहीं है, बल्कि दो पीढ़ियों की सोच के बीच के अंतर को दिखाने वाली कहानी भी है। फिल्म यह संदेश देने की कोशिश करती है कि जीवन में अनुशासन जरूरी है, लेकिन दूसरों की बात सुनना और उनके नजरिए को समझना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।''

'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 July 2026 7:21 PM IST

Tags

Next Story