- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दंपति ने एक ही प्रॉपर्टी चार बैंकों...
धोखाधड़ी का मामला: दंपति ने एक ही प्रॉपर्टी चार बैंकों में रखी गिरवी, फर्जीवाड़ा कर दिया वारदात को अंजाम

Nagpur News. एक दंपति द्वारा एक ही प्रॉपर्टी को चार अलग-अलग बैंकों में गिरवी रखकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े से बैंकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में लकड़गंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी दंपति की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
आरोपी दंपति की पहचान प्रीति दर्व्हेकर (35) और उनके पति राजू विठ्ठलराव दर्व्हेकर (38), निवासी श्याम नगर, के रूप में हुई है। उनकी मौजा बाबुलखेड़ा, खसरा नंबर 65/2, शीट नंबर 288/59 स्थित संपत्ति को उन्होंने 30 मार्च 2015 को बैंक ऑफ बड़ौदा, वर्धमान नगर शाखा में 15 लाख रुपये के ऋण के लिए गिरवी रखा था।
यह भी पढ़े -कैंसर से त्रस्त मां-बेटे की जहर गटकने से मौत, सुसाइड नोट के आधार पर प्रकरण दर्ज - बरामद सुसाइड नोट के आधार पर जांच
ऋण का भुगतान नहीं किए जाने पर बैंक ने उन्हें कई बार नोटिस भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बैंक ने आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दंपति ने उसी प्रॉपर्टी को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक, पारड़ी शाखा, अरविंद सहकारी बैंक, डिगडोह शाखा तथा यूसीडी बैंक, सोमलवाड़ा शाखा में भी गिरवी रखकर ऋण प्राप्त किया है।
इस चौंकाने वाले खुलासे से बैंक अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस को आशंका है कि इस फर्जीवाड़े में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है। लकड़गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   22 July 2026 7:40 PM IST











