- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर के राजवाड़ा पैलेस में भीषण...
Nagpur News: नागपुर के राजवाड़ा पैलेस में भीषण आग, कार्यालय का सामान जलकर खाक
Nagpur News गांधीसागर तालाब परिसर स्थित राजवाड़ा पैलेस के कार्यालय में बुधवार सुबह आग लगने से कंप्यूटर, फर्नीचर, दस्तावेज सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कूलर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़े -'मैं समंदर हूं... लौटकर आऊंगा', देवेंद्र फडणवीस की भविष्यवाणी और सत्ता में दमदार वापसी की कहानी
जानकारी के अनुसार गांधीसागर तालाब के समीप स्थित दो मंजिला राजवाड़ा पैलेस में विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बुधवार सुबह करीब 7 बजे कार्यालय में रखे कूलर में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने कार्यालय में रखे कंप्यूटर, फर्नीचर और दस्तावेजों को अपनी चपेट में ले लिया।
अग्निशमन दल के प्रभारी अधिकारी विलास तिलगुड़े और रविंद्र मरसकोल्हे के नेतृत्व में गंजीपेठ तथा कॉटन मार्केट फायर स्टेशन की टीम ने तत्काल पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। राजवाड़ा पैलेस के संचालक ललित वोरा की सूचना पर गणेशपेठ पुलिस ने घटना का पंचनामा कर मामला दर्ज कर लिया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -आषाढ़ी एकादशी के मौके पर महाराष्ट्र सदन में 23 जुलाई को माजे माहेर पंढरी भक्ति संध्या का आयोजन
चलते ऑटो में लगी आग, वाहन को भारी नुकसान
मंगलवार रात करीब 11.45 बजे लक्ष्मीनगर के आठ रास्ता चौक पर एक कैरिज ऑटो में अचानक आग लग गई। चालक वाहन लेकर जा रहा था, तभी ऑटो से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई। सूचना मिलने पर त्रिमूर्तिनगर अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हादसे में ऑटो की केबिन, कैरियर और टायर पूरी तरह जल गए। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
तेज हवा से दो स्थानों पर गिरे पेड़, यातायात प्रभावित
शहर में बुधवार सुबह तेज हवा के कारण दो अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पहली घटना सुबह करीब 8.45 बजे जापानी गार्डन रोड स्थित अनुराधा बंगले के पास हुई, जबकि दूसरी घटना सुबह 9 बजे हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के समीप सामने आई।
सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों की शाखाएं और अवशेष हटाए तथा यातायात को सामान्य किया। समय पर कार्रवाई के कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
Created On :   22 July 2026 2:43 PM IST















