- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आषाढ़ी एकादशी के मौके पर महाराष्ट्र...
उत्सव: आषाढ़ी एकादशी के मौके पर महाराष्ट्र सदन में 23 जुलाई को माजे माहेर पंढरी भक्ति संध्या का आयोजन

New Delhi News. आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में 23 जुलाई को ‘माजे माहेर पंढरी’ नामक विशेष भक्ति संध्या का आयोजन होने जा रहा है। महाराष्ट्र सदन, सरहद (पुणे) और महाराष्ट्र परिचय केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर सिंगर शमीमा अख्तर मराठी अभंग पेश करेंगी और इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय द्वारा 'डिस्कवरी' के साथ मिलकर पंढरपुर महोत्सव पर तैयार की गई एक स्पेशल डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।
इस आयोजन में दिल्ली वालों को विठु भक्ति के रस में डूबने का मौका मिलेगा। 23 जुलाई को शाम 6 बजे महाराष्ट्र सदन ऑडिटोरियम में होने वाले प्रोग्राम में सिंगर शमीमा अख्तर अपनी मधुर आवाज़ में कई अभंग पेश करेंगी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उद्योग और मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत भी मौजूद रहेंगे।
क्या है पंढरपुर वारी डॉक्यूमेंट्री
महाराष्ट्र की अनोखी वारी की अहमियत दुनिया को बताने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ मिलकर मराठी और अंग्रेजी समेत नौ अलग-अलग भाषाओं में यह डॉक्यूमेंट्री तैयार की है। इस डॉक्यूमेंट्री का 'डिस्कवरी' के ज़रिए सार्क देशों में प्रसारण किया जाएगा। महाराष्ट्र में संतों की एक ऐतिहासिक और अनोखी परंपरा है जो बराबरी सिखाती है। यह डॉक्यूमेंट्री आषाढ़ी वारी पर आधारित है, जो इस परंपरा का एहसास कराती है।
Created On :   21 July 2026 9:51 PM IST






