- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सीजेपी के आंदोलन को विपक्षी दलों के...
नीट पेपर लीक मामला: सीजेपी के आंदोलन को विपक्षी दलों के समर्थन का सिलसिला जारी, जंतर-मंतर पहुंचे शरद पवार

New Delhi News. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को विपक्षी दलों के समर्थन का सिलसिला जारी है। राकांपा (शरद) प्रमुख शरद पवार ने भी जंतर-मंतर पहुंच कर सीजेपी को अपना समर्थन दिया। इस दौरान राकांपा (शरद) सांसद और पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। शरद पवार ने सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके से मुलाकात कर उनको आश्वस्त किया कि नीट पेपर लीक मामले में राकांपा (शरद) छात्रों के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि राकांपा (शरद) इस मामले को संसद में भी उठाएगी।
यह भी पढ़े -धाराशिव-परभणी में सोयाबीन अनुसंधान केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव नहीं, राज्य में 14.39 प्रतिशत हिस्सा कवर करते हैं दोनों जिले
गौरतलब है कि राकांपा (शरद) सांसद सुप्रिया सुले ने इससे पहले भी जंतर-मंतर जाकर सीजेपी के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने कहा था कि राकांपा (शरद) सीजेपी के साथ है और उनकी मांगों का समर्थन करती है। राकांपा (प्रमुख) के अलावा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी अभिजीत दीपके के साथ चर्चा की।
Created On :   21 July 2026 9:40 PM IST






