हादसा: संगारेड्डी के पास कार पलटी, इमाम समेत परिवार के तीन लोगों की मौत, हज यात्रा से लौटे परिजनों को हवाई अड्डे से लेने जा रहे थे

संगारेड्डी के पास कार पलटी, इमाम समेत परिवार के तीन लोगों की मौत, हज यात्रा से लौटे परिजनों को हवाई अड्डे से लेने जा रहे थे
  • राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा
  • हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Nanded News. तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में नांदेड़ के कुबा गली स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद नदीम, उनकी मां और चार वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

मौलाना मोहम्मद नदीम अपने परिवार के साथ कार से हैदराबाद जा रहे थे। वे उमराह हज यात्रा से लौट रहे अपने रिश्तेदारों को लेने के लिए हैदराबाद हवाई अड्डे जा रहे थे। इसी दौरान संगारेड्डी जिले के बचुपल्ली क्षेत्र में अचानक कार के सामने एक दोपहिया वाहन आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने तेज ब्रेक लगाया, जिससे कार से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित कार कई बार पलटियां खाते हुए डिवाइडर से टकराई और सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई।

मृतक और घायल

हादसे में इमाम मौलाना मोहम्मद नदीम, उनकी मां शमीमा बेगम तथा चार वर्षीय पुत्री अनाबिया तसकीन की मौत हो गई। वहीं, मौलाना के छोटे भाई नवेद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Created On :   21 July 2026 8:25 PM IST

Tags

Next Story