- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नांदेड़
- /
- नांदेड में भीषण सड़क हादसा, विवाह...
Nanded News: नांदेड में भीषण सड़क हादसा, विवाह समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Nanded News धनराज भारती . जिले के हदगांव तालुका में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। हदगांव-तामसा मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटा और बुआ शामिल हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
शादी से लौट रहा था परिवार : जानकारी के अनुसार, हादसा 22 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे हुआ। निवघा बाजार निवासी यशवंत भाऊराव नरवाडे (20) अपनी मां रेखाबाई भाऊराव नरवाडे (45) और बुआ अनुसया बालाजी लोणारे (35) के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े -नांदेड़ शहर के देगलूर नाका इलाके में हुई दर्दनाक घटना, पानी में डूबने से चार बच्चों की गई जान
पुलिस कार्रवाई और पंचनामा : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतकों में रेखाबाई नरवाडे (मां), यशवंत नरवाडे (बेटा) और अनुसया लोणारे (बुआ) शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाली कार की जांच की जा रही है।
गांव में शोक की लहर : एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत से निवघा बाजार गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतक अनुसया लोणारे मुदखेड तालुका के दरेगाव वाडी की रहने वाली थीं। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Created On :   23 April 2026 2:41 PM IST













