Nanded News: आंबिल पीने से 150 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में जगह न होने पर शादीखाने के हॉल में इलाज जारी

आंबिल पीने से 150 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में जगह न होने पर शादीखाने के हॉल में इलाज जारी
एक धार्मिक कार्यक्रम में भोजन के बाद फूड पाइजनिंग का हुए शिकार

Nanded News महाराष्ट्र के नांदेड जिले के उमरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भोजन करने से लगभग 150 से 200 लोगों को फूड पॉइजनिंग (विषाक्त भोजन) की शिकायत हुई है।

कैसे हुई घटना: उमरी में माता भवानी के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहाँ 'आंबिल' (एक पारंपरिक पेय) पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी और दस्त (लूज मोशन) की शिकायत होने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में जगह की कमी: मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी कि स्थानीय सरकारी अस्पताल में जगह कम पड़ गई। मजबूरी में डॉक्टरों को एक मंगल कार्यालय (मैरिज हॉल) में ही बेड लगाकर मरीजों का इलाज शुरू करना पड़ा।

मरीजों की स्थिति: अब तक अस्पताल में लगभग 82 मरीजों को भर्ती किया गया है और करीब 50 और मरीजों के आने की संभावना है। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश मरीजों की हालत स्थिर है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

गंभीर मामले: दो से तीन मरीजों की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए नांदेड शहर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

प्रशासन की कार्रवाई: घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुँची। उमरी नगर पालिका के कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेज दिए हैं ताकि विषबाधा के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।



Created On :   8 April 2026 12:29 PM IST

Tags

Next Story