- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नांदेड़
- /
- रवनीत सिंह ने कहा - नांदेड़ और...
रवनीत सिंह ने कहा - नांदेड़ और लातूर को जोड़ने वाली रेल लाइन निर्माण का बन रहा डीपीआर

New Delhi News. रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण को पत्र लिख कर बताया कि नांदेड़ और लातूर शहर को जोड़ने वाली एक नई सीधी रेलवे लाइन के निर्माण ने तेजी पकड़ ली है। चव्हाण को लिखे पत्र में रेल राज्य मंत्री ने बताया कि इस रेलवे लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को तैयार करने का काम चल रहा है। चव्हाण ने 9 मार्च 2026 को राज्यसभा में नांदेड़ से लातूर तक एक नई सीधी रेलवे लाइन का मुद्दा उठाया था और केंद्र सरकार का ध्यान इस ज़रूरी मांग की ओर दिलाया था। इसी के तहत, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने पत्र के माध्यम से इस परियोजना की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है।
पत्र में बताया गया है कि रेलवे बोर्ड ने नांदेड़ और लातूर रोड, दोनों शहरों के बीच सीधी और दूसरी रेल कनेक्टिविटी देने के मकसद से 104 किमी लंबी नांदेड़-लातूर रोड नई रेलवे लाइन के सर्वे को मंज़ूरी दी थी। अभी, इस परियोजना का फील्ड सर्वे पूरा हो चुका है और डीपीआर तैयार करने का काम चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा कि मराठवाड़ा के इन दो महत्वपूर्ण जिलों के बीच जल्द ही सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी।
Created On :   1 July 2026 8:43 PM IST











