- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नांदेड़
- /
- नांदेड में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप:...
Nanded News: नांदेड में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप: दो गुटों के खूनी संघर्ष में तीन की मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नांदेड शहर के डी-मार्ट रोड पर शुक्रवार देर रात दो गैंगों के बीच हुए भीषण संघर्ष में तीन लोगों की जान चली गई। इस खूनी खेल में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के बाद हत्या कर दी गई। इस तिहरे हत्याकांड से पूरे नांदेड शहर में भारी तनाव और सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े -बिजनौर में व्यापारियों और पूर्व सांसद के बीच भारी हंगामा, गाड़ी के सामने लेटे कारोबारी, मामला सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग
पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 'सदा गैंग' और 'साई लाला गैंग' के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले अर्जित सिंह उर्फ अजय सिंह और शाहबाज के बीच हुई कहासुनी के बाद यह विवाद और बढ़ गया था। शुक्रवार रात जब अर्जित और उसके दोस्त फिल्म देखकर लौट रहे थे, तभी शाहबाज और उसके साथियों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया।
यह भी पढ़े -'अरविंद केजरीवाल के अराजक और भ्रष्ट...' राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता के पद से हटने पर दिल्ली बीजेपी ने क्या कहा?
अस्पताल के भीतर भी हुआ कत्ल
दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और तलवारों व खंजरों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इस हमले में अर्जित सिंह और शाहबाज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घायलों को तुरंत विष्णुपूरी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हिंसा यहीं नहीं रुकी; अस्पताल में अर्जित के भाई ने हमला कर अरबाज नाम के युवक की हत्या कर दी।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) शहाजी उमाप, पुलिस अधीक्षक (SP) अबिनाश कुमार, भाग्यनगर थाना प्रभारी संतोष तांबे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बरामदगी: पुलिस ने घटनास्थल से तीन दोपहिया वाहन, खंजर और अन्य हथियार जब्त किए हैं।
जांच टीमें: स्थानीय अपराध शाखा (LCB), फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद से शहर में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
Created On :   4 April 2026 12:08 PM IST












