सख्ती से जांच: दो स्कूलों से ₹2.34 लाख का पोषण आहार जब्त, घटिया गुणवत्ता के संदेह में नमूने जांच के लिए भेजे

दो स्कूलों से ₹2.34 लाख का पोषण आहार जब्त, घटिया गुणवत्ता के संदेह में नमूने जांच के लिए भेजे
  • दो विद्यालयों से करीब 2.34 लाख रुपये मूल्य का खाद्यान्न जब्त कर प्रयोगशाला जांच के लिए नमूने भेजे
  • मुंढे के निर्देश पर 2 जुलाई को विशेष टीम ने औचक निरीक्षण

Nanded News. खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्कूलों में वितरित किए जाने वाले पोषण आहार की जांच के दौरान दो विद्यालयों से करीब 2.34 लाख रुपये मूल्य का खाद्यान्न जब्त कर प्रयोगशाला जांच के लिए नमूने भेजे हैं। अन्न एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर 2 जुलाई को विशेष टीम ने औचक निरीक्षण किया।

सावित्रीबाई फुले माध्यमिक विद्यालय, बाबानगर से रिफाइंड सोयाबीन तेल, सोया बड़ी, चावल और अरहर दाल के नमूने लिए गए। गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण 398 किलो सोया बड़ी, 2,998 किलो चावल और 998 किलो अरहर दाल सहित कुल ₹2,24,530 का स्टॉक जब्त किया गया।

राजर्षी शाहू विद्यालय, वसंत नगर से सोया बड़ी, चावल और मूंग दाल के नमूने लिए गए। यहां से 98 किलो सोया बड़ी (₹9,800) भी जब्त की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, सभी नमूने प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त सु. द. जिंतुरकर तथा सह-आयुक्त (खाद्य) श्रीकांत करकाले के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिल्पा श्रीरामे, व्ही.एस. लोंढे, अरुण तम्मडवार, अमृता दुधाटे और ए.एन. गिरी की टीम ने की।

Created On :   3 July 2026 8:27 PM IST

Tags

Next Story