मिली सफलता: 22 घंटे में मासूम की सुरक्षित बरामदगी, देगलूर पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

22 घंटे में मासूम की सुरक्षित बरामदगी, देगलूर पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
  • पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम ने महज 22 घंटे में पूरी की कार्रवाई
  • बच्ची को सकुशल बरामद कर अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया

Deglur News. नांदेड़ की देगलूर पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम ने महज 22 घंटे में छह वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को तेलंगाना के कामारेड्डी निवासी राजेंद्र गोविंद हारने (43) ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अगवा कर लिया था। इस संबंध में मदनूर थाने में मामला दर्ज था। आरोपी बच्ची को बेचने की नीयत से महाराष्ट्र के देगलूर लेकर आया था।

मदनूर पुलिस से सूचना मिलने के बाद देगलूर के पुलिस निरीक्षक सूर्यमोहन बोलमवाड ने टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा बस स्टैंड एवं होटलों पर नाकेबंदी कराई। 7 जुलाई को नरंगल रोड क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। बाद में बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Created On :   8 July 2026 7:33 PM IST

Tags

Next Story