- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- प्लॉट खरीदी-बिक्री में लाखों की...
धोखाधड़ी: प्लॉट खरीदी-बिक्री में लाखों की चपत, दो भाइयों सहित छह आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Nagpur News. प्लॉट खरीदी-बिक्री के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दो भाइयों सहित छह आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर प्लॉट बेच दिया। इस मामले में यशोधरा नगर थाने में सोमवार को प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। आरोपियों में लघु वेतन कॉलोनी निवासी नित्यानंद रामटेके व उसका भाई चैतानंद रामटेके, दीनदयाल नगर निवासी अंशु पुरुषोत्तम बजाज, कल्पना नगर निवासी राजेश हंसराज पंजवानी तथा मोमिनपुरा निवासी शब्बीर अहमद नूर मोहम्मद और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद इदरीस अंसारी शामिल हैं।
यह भी पढ़े -शेयर मार्केट और पेंशन योजना का झांसा देकर लगाई लाखों की चपत, मां-बेटी सहित चार रिश्तेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
मामला 1 नवंबर 2020 से 31 दिसंबर 2023 के बीच का है। शिकायतकर्ता निजामुद्दीन मेहमूद अहमद (52) ने आरोपियों से मौजा वांजरा, पटवारी हल्का क्रमांक 17, खसरा नंबर 55/2 स्थित 5,000 वर्गफुट का प्लॉट क्रमांक 35 खरीदा था। इसके लिए उन्होंने आरोपियों को 45 लाख रुपये दिए थे।
यह भी पढ़े -नागपुर में अब रात 10 बजे के बाद नहीं खोलकर रख सकेंगे अवैध पानठेले , ढाबे और चाय- नाश्ते के हाथठेले
सौदे के दौरान आरोपियों ने दावा किया था कि जिस जमीन पर ले-आउट विकसित किया गया है, वह उनकी मालिकाना जमीन है, जबकि जांच में पता चला कि वह जमीन किसी अन्य व्यक्ति की है। इस फर्जीवाड़े से शिकायतकर्ता को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। शिकायत के आधार पर यशोधरा नगर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   21 July 2026 6:08 PM IST











