अमिताभ बच्चन ने ईरान के हिंदू विष्णु मंदिर का वीडियो किया शेयर, दोनों देशों के पुराने रिश्तों की दिलाई याद

अमिताभ बच्चन ने ईरान के हिंदू विष्णु मंदिर का वीडियो किया शेयर, दोनों देशों के पुराने रिश्तों की दिलाई याद
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर ईरान के बंदर अब्बास शहर में बने एक हिंदू विष्णु मंदिर का वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने भारत और ईरान के पुराने सांस्कृतिक रिश्तों की झलक दिखाने की कोशिश की। अभिनेता का यह पोस्ट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर ईरान के बंदर अब्बास शहर में बने एक हिंदू विष्णु मंदिर का वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने भारत और ईरान के पुराने सांस्कृतिक रिश्तों की झलक दिखाने की कोशिश की। अभिनेता का यह पोस्ट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

अमिताभ बच्चन द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में मंदिर की खूबसूरत झलक दिखाई दे रही है। इसमें मंदिर की पुरानी बनावट, उसकी दीवारें और शांत माहौल नजर आ रहा है। इसके साथ एक फारसी गीत भी सुनाई दे रहा है। इस गीत के जरिए ईरान की संस्कृति की झलक भी दिखाई गई है।

पोस्ट के साथ अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, ''यह हिंदू विष्णु मंदिर ईरान के बंदर अब्बास शहर में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण साल 1892 में काजार युग के दौरान कराया गया था। यह मंदिर उन भारतीय हिंदू व्यापारियों के लिए बनाया गया था, जो उस समय बंदर अब्बास में काम करते थे।''

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, ''वीडियो में जो गीत सुनाई दे रहा है, वह फारसी भाषा का गीत है।''

यह हिंदू विष्णु मंदिर करीब 135 साल पुराना है। भारत और ईरान के संबंध हजारों साल पुराने माने जाते हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति, भाषा और धर्म के जरिए लंबे समय से जुड़ाव रहा है।

इतिहासकारों के मुताबिक, विभाजन से पहले भारत और ईरान की सीमाएं भी एक-दूसरे के काफी करीब थीं। समुद्री रास्तों के जरिए दोनों देशों के व्यापारी सदियों तक आपस में व्यापार करते रहे।

इतिहास में फारसी संस्कृति का भारत पर गहरा असर देखने को मिलता है। खासकर मुगल काल में फारसी भाषा का इस्तेमाल प्रशासन, साहित्य और राजदरबार में बड़े स्तर पर होता था। उस दौर में फारसी भाषा को बहुत सम्मान दिया जाता था। यही वजह है कि आज भी हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली और कश्मीरी जैसी कई भारतीय भाषाओं में फारसी के हजारों शब्द इस्तेमाल होते हैं।

भारत की आजादी के बाद, दोनों देशों ने साल 1950 में आधिकारिक रूप से अपने राजनयिक संबंध शुरू किए। हालांकि, शीत युद्ध के समय दोनों देशों की विदेश नीतियां अलग-अलग थीं, लेकिन इसके बावजूद सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते बने रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 May 2026 8:07 PM IST

Tags

Next Story