कूपर कोनोली ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड, आईपीएल के डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

कूपर कोनोली ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड, आईपीएल के डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की तरफ से लीग में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की तरफ से लीग में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कूपर कोनोली ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की तरफ से 13 मैचों की 12 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 473 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 47.30 और स्ट्राइक रेट 162.54 रहा है। कोनोली ने अपने डेब्यू सीजन में ही खुद को एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है। वह 39 चौके और 32 छक्के लगा चुके हैं। आरसीबी के खिलाफ रविवार को कोनोली ने 22 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। पारी में उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। तीसरा छक्का सीजन का उनका 32वां छक्का था। अब वह डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोनोली ने डेब्यू आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा। जयसूर्या ने आईपीएल 2008, जो लीग का पहला संस्करण था, उसमें 31 छक्के लगाए थे। जयसूर्या ने मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम किया था।

ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 28 छक्के लगाए थे। फिन एलन ने आईपीएल 2026 में डेब्यू किया है। केकेआर के लिए खेलते हुए वह 27 छक्के लगा चुके हैं। उनके पास सीजन में कम से कम 2 लीग मैच हैं, वे कोनोली को पीछे छोड़ सकते हैं। कोनोली के पास 1 लीग मैच है। केकेआर और पंजाब दोनों का प्लेऑफ पहुंचना अब मुश्किल है।

शॉन मार्श ने 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 26 छक्के लगाए थे। शॉन मार्श को कूपर कोनोली अपना आदर्श मानते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 May 2026 8:18 PM IST

Tags

Next Story