आंध्र प्रदेश ने गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली देने का आदेश जारी किया

आंध्र प्रदेश ने गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली देने का आदेश जारी किया
आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (एपीसीपीडीसीएल) ने गुरुवार को गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का आदेश जारी किया।

अमरावती, 10 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (एपीसीपीडीसीएल) ने गुरुवार को गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का आदेश जारी किया।

एपीसीपीडीसीएल ने घोषणा की कि एलटी अस्थायी सप्लाई कैटेगरी के तहत ग्रामीण इलाकों में 3 किलोवॉट और शहरी इलाकों में 5 किलोवॉट तक के गणेश पंडालों को नौ दिनों (14 सितंबर से 22 सितंबर) तक मुफ्त अस्थायी बिजली सप्लाई दी जाएगी। ये आदेश तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के फैसले के बाद जारी किए गए।

एपीसीपीडीसीएल ने सुपरिटेंडिंग इंजीनियरों/ऑपरेशन सर्कल्स को निर्देश दिया है कि वे गणेश पंडालों के सभी अधिकृत आवेदकों/आयोजकों को मुफ्त बिजली सप्लाई दें।

उनसे अनुरोध किया गया है कि वे इसके अनुसार जरूरी कार्रवाई करें और सभी अधिकृत आयोजकों से तय फॉर्मेट के अनुसार आवेदन लें। साथ ही, कुल राशि का हिसाब लगाकर बिना देरी किए बिल की राशि का स्टेटमेंट चीफ जनरल मैनेजर/फाइनेंस/कॉर्पोरेट ऑफिस/एपीसीपीडीसीएल को सौंपें।

आदेश में कहा गया है, "एलटी अस्थायी सप्लाई कैटेगरी के तहत नौ दिनों के लिए पंडालों को ग्रामीण इलाकों में 3 किलोवॉट और शहरी इलाकों में 5 किलोवॉट लोड की ही अनुमति होगी। अगर इससे ज्‍यादा लोड के लिए आवेदन किया जाता है, तो रेगुलर अस्थायी सप्लाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।"

सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे बिजली सप्लाई शुरू करने से पहले सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करें ताकि बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं और किसी भी अन्य अप्रिय घटना से बचा जा सके और विभाग की सभी मौजूदा प्रक्रियाओं का पालन किया जा सके।

मानव संसाधन विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने बुधवार को घोषणा की कि गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।

लोकेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस गणेश चतुर्थी पर आंध्र प्रदेश भर के सभी गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। यह हमारी (टीडीपी) सरकार की ओर से राज्य भर में जश्न मनाने वाले समुदायों का समर्थन करने और उत्सव को और भी शानदार बनाने के लिए एक बड़ी पहल है।"

मंत्री ने आगे कहा, "भगवान गणेश हर परिवार को समृद्धि, खुशी और सफलता का आशीर्वाद दें।"

गणेश पंडालों के आयोजकों ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2026 10:34 PM IST

Tags

Next Story