लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमलों की अफ्रीकी संघ ने की निंदा, हूती समूहों से कार्रवाई रोकने की अपील

लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमलों की अफ्रीकी संघ ने की निंदा, हूती समूहों से कार्रवाई रोकने की अपील
अफ्रीकी संघ (एयू) ने गुरुवार को यमन के हूती समूह की ओर से लाल सागर में कमर्शियल तेल टैंकरों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की। संघ ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई से तनाव खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है और इसका असर क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।

अदीस अबाबा, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अफ्रीकी संघ (एयू) ने गुरुवार को यमन के हूती समूह की ओर से लाल सागर में कमर्शियल तेल टैंकरों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की। संघ ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई से तनाव खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है और इसका असर क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।

एक बयान में अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने सऊदी अरब के साथ पूरी एकजुटता जताई और देश की सुरक्षा, संप्रभुता और स्थिरता के लिए संघ के 'मजबूत समर्थन' को दोहराया।

यूसुफ ने कहा कि कमर्शियल जहाजों पर हमले करना और समुद्री यातायात की स्वतंत्र आवाजाही को रोकने की कोशिश करना अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है।

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार समुद्र में आने-जाने की आजादी और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा का पूरी तरह सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि लाल सागर में समुद्री रास्तों की सुरक्षा अफ्रीका के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस इलाके की सुरक्षा का सीधा असर कई देशों पर पड़ता है।

यूसुफ ने कहा, "कमर्शियल जहाजों की आवाजाही में किसी भी तरह की रुकावट से क्षेत्रीय समुद्री संपर्क, दुनिया की सप्लाई चेन, ऊर्जा सुरक्षा और उन कई अफ्रीकी देशों के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंच सकता है, जिनका व्यापार इन सुरक्षित और लगातार चलने वाले समुद्री रास्तों पर निर्भर है।"

उन्होंने हूती समूह से अपील की कि वह 'तुरंत व्यापारिक जहाजों पर हमले बंद करे, ऐसे किसी भी कदम से बचे जिससे तनाव और बढ़े, और समुद्री यातायात से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नियमों का पूरी तरह पालन करे।'

इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर हूती समूह जहाजों पर हमले जारी रखता है तो उसे और ईरान को 'बड़ी सैन्य कार्रवाई' का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे हमले जारी रहते हैं तो अमेरिका इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराएगा।

गुरुवार को यमन के हूती समूह ने दावा किया कि उसने लाल सागर में दो सऊदी तेल टैंकरों को निशाना बनाकर सैन्य कार्रवाई की। समूह का कहना है कि इन जहाजों ने उसके हाल ही में घोषित समुद्री प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था। हूती समूह ने दावा किया कि उसने उन जहाजों को निशाना बनाया क्योंकि वे सऊदी बंदरगाहों पर जाने वाले जहाजों पर लगाए गए उसके प्रतिबंध को तोड़ रहे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 July 2026 12:01 AM IST

Tags

Next Story