चिली एंडीज की वादियों में गूंजा शांति संदेश, बहाई मंदिर ने मनाई 10वीं वर्षगांठ

चिली एंडीज की वादियों में गूंजा शांति संदेश, बहाई मंदिर ने मनाई 10वीं वर्षगांठ
चिली के पेनालोलेन स्थित बहाई मंदिर (हाउस ऑफ वर्शिप) की 10वीं वर्षगांठ के अवसर परआध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रार्थना सभाएं और सामूहिक गायन (कोरल परफॉरमेंस) शामिल थे।

सैंटियागो, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिली के पेनालोलेन स्थित बहाई मंदिर (हाउस ऑफ वर्शिप) की 10वीं वर्षगांठ के अवसर परआध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रार्थना सभाएं और सामूहिक गायन (कोरल परफॉरमेंस) शामिल थे।

चिली में भारत की राजदूत अभिलाषा जोशी भी समारोह का हिस्सा बनीं। इस दौरान शांति, समावेशिता और साझा मानवता को बढ़ावा देने में इस मंदिर की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

चिली में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को 'एक्स' पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। बताया, "भारत की राजदूत अभिलाषा जोशी ने सैंटियागो के पेनालोलेन स्थित बहाई मंदिर (हाउस ऑफ वर्शिप) की 10वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया। एंडीज पर्वत की तलहटी में बसा यह शानदार वास्तुशिल्प स्थल और भी अधिक चमकता हुआ प्रतीत हो रहा था, क्योंकि इसने प्रार्थना, चिंतन और सामुदायिक एकता के लिए एक खुले आश्रय स्थल के रूप में अपनी सेवा के पूरे 10 साल पूरे कर लिए हैं।"

दूतावास ने आगे कहा, "आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के एक बेहतरीन मिश्रण के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इसमें शांत भक्ति कार्यक्रम, प्रेरणादायक गायन प्रस्तुतियां, स्थानीय युवा ऑर्केस्ट्रा के साथ सामुदायिक सभाएं और मंदिर के वास्तुकार सियामक हरीरी के विचार शामिल थे। कांच और संगमरमर से बनी इस प्रतिष्ठित इमारत का जश्न मनाने के अलावा, इस वर्षगांठ ने एक ऐसी जगह के रूप में मंदिर की निरंतर भूमिका को रेखांकित किया, जो सभी लोगों के लिए है और जो सामूहिक शांति, समावेशिता और साझा मानवता की गहरी भावना को बढ़ावा देती है।"

यह मंदिर दक्षिण अमेरिका का बहाई उपासना मंदिर है, जिसका उद्घाटन अक्टूबर 2016 में हुआ था। यह दुनिया के 8 महाद्वीपीय बहाई मंदिरों में से आखिरी है। कनाडाई वास्तुकार सियामक हरिरी ने इसे डिजाइन किया था। ये बहाई मंदिर नौ मुड़े हुए पंखुड़ीनुमा गुंबद जैसा दिखता है।

बहाई धर्म 19वीं शताब्दी में ईरान (फारस) में स्थापित एक स्वतंत्र, एकेश्वरवादी विश्व धर्म है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट 'बहाई धर्म' के अनुसार, इस धर्म की नींव बहाउल्लाह ने रखी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story