'मणिकंदा' के फर्स्ट लुक में छाए वैभव, हाथ में भाला और पीछे भगवान अयप्पा की विशाल प्रतिमा

मणिकंदा के फर्स्ट लुक में छाए वैभव, हाथ में भाला और पीछे भगवान अयप्पा की विशाल प्रतिमा
एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन ने अपकमिंग तमिल फिल्म 'मणिकंदा' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। विष्णु शशि शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्टर वैभव लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का नाम पहले 'तत्थवमसि' रखा गया था जिसे अब बदलकर 'मणिकंदा' कर दिया गया है।

चेन्नई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन ने अपकमिंग तमिल फिल्म 'मणिकंदा' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। विष्णु शशि शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्टर वैभव लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का नाम पहले 'तत्थवमसि' रखा गया था जिसे अब बदलकर 'मणिकंदा' कर दिया गया है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में वैभव का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में भक्ति, आस्था और एक्शन की झलक भी दिखाई गई है।

तंत्रा फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में मशहूर फिल्ममेकर वेंकट प्रभु क्रिएटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फिल्म में आध्यात्मिकता और भगवान के प्रति आस्था को एक्शन के साथ पेश किया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि इसकी कहानी सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में वैभव ब्लू कलर के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में भाला है और पीछे भगवान अयप्पा की एक विशाल प्रतिमा दिखाई दे रही है। पोस्टर में सुनहरी रोशनी और आग की लपटों का इस्तेमाल किया गया है। इसका बैकग्राउंड भी फिल्म की धार्मिक और आध्यात्मिक कहानी की झलक पेश करता है।

पोस्टर के साथ 'द जर्नी ऑफ द गॉड एंड हिज पीपल' टैगलाइन दी गई है, जिसका मतलब है भगवान और उनके भक्तों का सफर। ऐसे में लोग अंदाजा लगा रहे है कि फिल्म की कहानी भगवान अयप्पा में आस्था रखने वाले भक्तों की यात्रा पर आधारित होगी।

फिल्म का निर्देशन विष्णु शशि शंकर ने किया है। उन्हें मलयालम फिल्म 'मालिकापुरम' के निर्देशन से पहचान मिली थी। 'मणिकंदा' में वैभव के साथ एक्ट्रेस मीनाक्षी गोविंदराजन लीड रोल में नजर आएंगी। इनके अलावा अरविंद आकाश, आदुकलम नरेन और हरीश पेराडी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म का निर्माण जे.के. सरवाना और एम. राजाराम ने तंत्रा फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी प्रेमगी अमरेन ने संभाली है, जो वेंकट प्रभु के भाई हैं। युआन सेल्वा सिनेमैटोग्राफर हैं जबकि एडिटिंग राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके प्रवीण के.एल. ने की है।

फिल्म की कहानी और डायलॉग लिखने वाली टीम में आदित्य थंगिराला, नंदकुमार तमिलसेल्वन, जे.के. सरवाना और पृथ्वी आदित्य शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story