स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही
ऑटोमोटिव सेक्टर की कंपनी स्टर्लिंग टूल्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-अक्टूबर) के नतीजे जारी किए। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 31.12 प्रतिशत 13.63 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 19.79 करोड़ रुपए था।

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑटोमोटिव सेक्टर की कंपनी स्टर्लिंग टूल्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-अक्टूबर) के नतीजे जारी किए। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 31.12 प्रतिशत 13.63 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 19.79 करोड़ रुपए था।

तिमाही आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में यह 16.40 करोड़ रुपए था।

कंपनी की ओर से दायर की गई एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन से आय सालाना आधार पर 32.93 प्रतिशत बढ़कर 225.89 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले वर्ष समान तिमाही में 169.93 करोड़ थी।

तिमाही आधार पर भी इसमें 13.28 प्रतिशत का उछला दर्ज किया गया है। यह वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 199.40 करोड़ रुपए थी।

कंपनी के मुनाफे में कमी की बड़ी वजह खर्च में बढ़ोतरी होना है। वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का खर्च 35.16 प्रतिशत बढ़कर 210.29 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 155.58 करोड़ रुपए था।

तिमाही आधार पर भी इसमें 16.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में यह 179.89 करोड़ रुपए था।

इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट कैश फ्लो -29.25 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछली वर्ष की समान तिमाही में 9.09 करोड़ रुपए था।

नतीजों के बाद शेयर लाल निशान में फिसल गया। दोपहर 1:30 बजे यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 215.71 रुपए पर था।

हालांकि, शेयर की शुरुआत सकारात्मक हुई थी और यह 220 रुपए पर खुला था। अब तक के कारोबार में इसका इंट्राडे हाई 227.46 रुपए था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story