भाजपा नेता हत्याकांड उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

भाजपा नेता हत्याकांड उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी
भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में अपनी दोषसिद्धि को चुनौती देते हुए अपील दायर की।

बेंगलुरु, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में अपनी दोषसिद्धि को चुनौती देते हुए अपील दायर की।

वहीं, धारवाड़ में शनिवार को विनय कुलकर्णी के समर्थन में सैकड़ों समर्थकों ने मौन विरोध मार्च निकाला। समर्थकों ने इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया।

गौरतलब है कि बेंगलुरु की विशेष अदालत ने हाल ही में विनय कुलकर्णी समेत 17 दोषियों को आपराधिक साजिश और भाजपा नेता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। साथ ही सभी दोषियों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

यह मामला वर्ष 2016 का है, जिसमें विनय कुलकर्णी को आरोपी संख्या 15 बनाया गया था। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी थी। आरोप सामने आने के समय कुलकर्णी मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री थे।

योगेश गौड़ा की 15 जून 2016 को धारवाड़ शहर के एक जिम में हमलावरों के एक समूह ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी। बताया गया कि उन्होंने राजनीतिक रूप से कुलकर्णी को चुनौती दी थी, जिसके बाद यह विवाद बढ़ा।

विनय कुलकर्णी को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया गया था और 2021 में जमानत मिली थी। उन पर गवाहों को प्रभावित करने के आरोप लगे, जिसके बाद सीबीआई ने जमानत रद्द करने की मांग की थी। अदालत ने सीबीआई की याचिका स्वीकार करते हुए उनकी जमानत रद्द कर दी थी।

इसके बाद वर्तमान में कर्नाटक अर्बन वाटर सप्लाई एंड ड्रेनेज बोर्ड के अध्यक्ष कुलकर्णी ने अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और बाद में उन्हें फिर से जमानत मिल गई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 April 2026 7:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story