मध्‍य प्रदेश सीएम 26 मार्च को छिंदवाड़ा में 'हनुमान लोक प्रोजेक्ट' का करेंगे उद्घाटन

मध्‍य प्रदेश सीएम 26 मार्च को छिंदवाड़ा में हनुमान लोक प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर छिंदवाड़ा जिले के दौरे के दौरान मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से विकसित हनुमान लोक परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

छिंदवाड़ा, 25 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर छिंदवाड़ा जिले के दौरे के दौरान मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से विकसित हनुमान लोक परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

लगभग 30 एकड़ में फैला यह कॉरिडोर राज्य में एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

यह प्रोजेक्ट मौजूदा जाम सवाली हनुमान मंदिर का विस्तार है,जो आधुनिक तकनीक और प्राचीन परंपराओं के संयोजन से निर्मित की जा रही है। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी आधारशिला रखी थी।

कई चरणों में निर्मित होने वाली इस विशाल धार्मिक परियोजना में भगवान हनुमान की कई मूर्तियां और आकृतियां शामिल होंगी, जिनमें पहले प्रांगण में उनके बाल रूप की एक मूर्ति भी होगी।

राज्य सरकार की ओर से 2023 में परियोजना की घोषणा के दौरान जारी किए गए खाके (ब्लूप्रिंट) के अनुसार, पवित्र रामटेकरी पर्वत की परिक्रमा के लिए एक संजीवनी पथ भी विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा और नवगठित पांढुर्ना जिले के अपने दौरे के दौरान 506.29 करोड़ रुपये की लागत वाली 100 से अधिक पूर्ण विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम में, वे एक ही क्लिक के ज़रिए पूरे राज्य में 'संबल योजना' और विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता राशि हस्तांतरित करेंगे।

उद्घाटन किए जाने वाले प्रमुख प्रोजेक्ट्स में 69.49 करोड़ रुपये की लागत से बना 'मध्य प्रदेश भवन विकास निगम' का कार्यालय, नवगठित जिले पांढुर्ना में 'कलेक्टर कार्यालय', 'जिला अस्पताल' और 'पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय' शामिल हैं।

ये संस्थान जिले में प्रशासनिक, स्वास्थ्य सेवा और कानून व्यवस्था सेवाओं को मजबूत करेंगे, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में छिंदवाड़ा जिले से अलग करके पांढुर्ना को आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश का 55वां जिला घोषित किया गया था। प्रशासनिक दक्षता में सुधार के लिए पांढुर्ना और सौंसर तहसीलों का विलय करके इसका गठन किया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 11:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story