पाकिस्तान विदेशी महिलाओं से गैंगरेप केस में 'क्रिप्टोकरेंसी' एंगल, उपप्रधानमंत्री इशाक डार का रिश्तेदार निकला मुख्य आरोपी

पाकिस्तान विदेशी महिलाओं से गैंगरेप केस में क्रिप्टोकरेंसी एंगल, उपप्रधानमंत्री इशाक डार का रिश्तेदार निकला मुख्य आरोपी
पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप मामले की जांच में नया मोड़ सामने आया है। जांच एजेंसियां अब इस मामले में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विवाद की भी पड़ताल कर रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी मुहम्मद रजा डार पर महिलाओं से क्रिप्टो फंड हासिल करने के लिए उन्हें बंधक बनाने और फिरौती मांगने का आरोप है।

इस्लामाबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप मामले की जांच में नया मोड़ सामने आया है। जांच एजेंसियां अब इस मामले में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विवाद की भी पड़ताल कर रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी मुहम्मद रजा डार पर महिलाओं से क्रिप्टो फंड हासिल करने के लिए उन्हें बंधक बनाने और फिरौती मांगने का आरोप है।

रिपोर्ट के अनुसार, मुहम्मद पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार का रिश्तेदार है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आरोपी को इशाक दार का पोता भी बताया गया है।

दो जीवित बची महिलाओं में से एक ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान में आरोप लगाया कि हथियारबंद लोगों ने उन्हें और उनकी साथी को एक घर में बंधक बना लिया। आरोपी डार ने लगातार कंप्यूटर और क्रिप्टोकरेंसी फंड की जानकारी मांगी।

अपने बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुहम्मद रजा डार ने उसकी रिहाई के बदले 1 लाख डॉलर (100,000 डॉलर) की रकम हासिल की।

एआरवाई डिजिटल ने पीड़िता के बयान की कॉपी हासिल की और उसी के आधार पर बताया कि पीड़िता से आरोपियों ने कहा कि अगर पैसे दे दिए गए तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा।

एआरवाई न्यूज के मुताबिक, महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज अपने बयान में दावा किया कि आरोपियों ने उससे पूछा, "पैसों वाला कंप्यूटर कहां है?" इस पर उसने बताया कि वह हरे रंग के बैग में रखा है।

पीड़ित महिला ने आगे बताया कि उसके सिर पर भी किसी चीज से वार किया गया था। उसने यह भी आरोप लगाया कि बंधक बनाए जाने के दौरान दो आरोपियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया, जबकि एक अन्य आरोपी बाहर निगरानी करता रहा।

महिला ने दर्ज बयान में आगे कहा, "आरोपी लगातार हंस रहे थे, थप्पड़ बरसा रहे थे और जब मैं रोने लगी तो मुझे चुप रहने के लिए कहा गया।"

महिला ने दावा किया कि मुख्य आरोपी डार ने उसके मोबाइल फोन से उसके संपर्कों को पैसे भेजने के लिए संदेश भी भेजे। बाद में उसकी साथी की मां ने आरोपियों को बताया कि 1 लाख डॉलर की व्यवस्था कर ली गई है। इसके बाद आरोपी ने पैसे मिलने की बात कही।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें एयरपोर्ट ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में मुख्य आरोपी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद दोनों महिलाओं को बचा लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी की दोनों महिलाओं से पिछले साल सिंगापुर में मुलाकात हुई थी। बताया जा रहा है कि वे एक क्रिप्टोकरेंसी कारोबार से जुड़े थे। जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपी ने ही दोनों महिलाओं के पाकिस्तान आने के लिए बिजनेस वीजा की व्यवस्था की थी।

नीदरलैंड और वेनेजुएला की रहने वाली दोनों महिलाओं का कथित तौर पर 29 जून को लाहौर में अपहरण किया गया था, जिसके बाद गैंगरेप की वारदात हुई। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अभी भी फरार है। अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 1:03 PM IST

Tags

Next Story