पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल हादसा छत ढहने से 33 की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल हादसा छत ढहने से 33 की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को प्राइवेट स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से 31 बच्चों और दो लेडी टीचर समेत 33 की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने 'लेडी रीडिंग हॉस्पिटल' (एलआरएच) के हवाले से इसकी जानकारी दी। इस दर्दनाक हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

इस्लामाबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को प्राइवेट स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से 31 बच्चों और दो लेडी टीचर समेत 33 की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने 'लेडी रीडिंग हॉस्पिटल' (एलआरएच) के हवाले से इसकी जानकारी दी। इस दर्दनाक हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

एलआरएच के अनुसार, 53 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से ज्यादातर लड़के थे। इनमें से 33 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 बच्चों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पाकिस्तानी दैनिक 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी बच्चों की उम्र 14 साल या उससे कम थी।

एलआरएच प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी और वरिष्ठ अधिकारी ट्रॉमा वार्ड में मौजूद थे, ताकि घायलों के इलाज की निगरानी की जा सके। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर थी।

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (सीसीपीओ) मियां सईद ने पत्रकारों से बताया कि स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है और इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।

सईद ने बताया कि स्कूल की छत का निर्माण बहुत खराब तरीके से किया गया था और इमारत तंग गलियों में स्थित थी, जिससे बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) में काफी दिक्कतें आईं। उन्होंने बताया कि स्कूल में 110 बच्चे पढ़ते थे।

पाकिस्तान सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव व राहत एजेंसियों के साथ मिलकर उन बच्चों और स्टाफ को खोजने का काम शुरू किया।

जियो न्यूज से बात करते हुए, पेशावर के डिप्टी कमिश्नर अफाक वजीर ने पुष्टि की कि इमारत गिरने के बाद शुरू किया गया बचाव अभियान पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा, "बचाव दलों ने सारा मलबा हटा दिया है, और अब घटनास्थल पर कोई भी घायल बच्चा नहीं दबा है।"

इससे पहले पेशावर के डीसी ने 'डॉन' को बताया था कि अल-खैर स्कूल की छत गिरने से कई छात्र मलबे के नीचे दब गए थे। उनके कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, जब यह घटना हुई, तब छात्र अपनी कक्षाओं में मौजूद थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Oct 2026 5:18 PM IST

Tags

Next Story