चुनाव आयोग का अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 8 लाख रुपए की ठगी, केस दर्ज

चुनाव आयोग का अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 8 लाख रुपए की ठगी, केस दर्ज
पुणे के मुंधवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का अधिकारी बनकर 78 वर्षीय बुजुर्ग से 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। इस संबंध में अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी।

पुणे, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुणे के मुंधवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का अधिकारी बनकर 78 वर्षीय बुजुर्ग से 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। इस संबंध में अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी।

पुणे के घोरपड़ी इलाके के रहने वाले जितेंद्र कुमार आहूजा ने 10 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ईसीआई अधिकारी बनकर आहूजा का भरोसा जीता। उसने आहूजा से कहा कि उनके दस्तावेज मेल नहीं खा रहे हैं। फिर उसने आहूजा को एक लिंक भेजा और उनसे अपनी जानकारी भरने को कहा।

आरोप है कि आरोपी ने लिंक के जरिए आहूजा के मोबाइल फोन का एक्सेस हासिल कर लिया और उनसे 8 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की। यह घटना 1 और 3 अक्टूबर के बीच हुई। यह इस तरह का दूसरा मामला है, जो रविवार को सामने आया।

इससे पहले दिन में पुलिस ने बताया कि पुणे में एक व्यक्ति ने खुद को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का अधिकारी बताकर 80 वर्षीय बुजुर्ग का वोटर कार्ड अपडेट करने के बहाने उनसे ऑनलाइन पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी की। इस घटना के संबंध में पुणे के लक्ष्मीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता कंजाशेरी वैद्यनाथन वेंकटेशन (80) पुणे के येरवडा इलाके में रहने वाले एक ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। आरोपी ने उन्हें चुनाव आयोग के ऑफिस से होने का दावा करते हुए फोन किया और कहा कि उन्हें अपना वोटर कार्ड अपडेट करने की जरूरत है।

इसके बाद आरोपी ने उन्हें एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। फाइल डाउनलोड होने के बाद आरोपी ने पीड़ित की मोबाइल स्क्रीन का एक्सेस हासिल कर लिया, उनके बैंकिंग पासवर्ड चुरा लिए और धोखाधड़ी से 5 लाख रुपए निकाल लिए। लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का पूरा नाम और पता अभी तक पता नहीं चल पाया है। दोनों मामलों की जांच अभी चल रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 5:08 PM IST

Tags

Next Story