हरियाणा के रोहतक में गैंगवार, चार लोगों की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के रोहतक में गैंगवार, चार लोगों की गोली मारकर हत्या
हरियाणा के रोहतक जिले में खरावड़ गांव के पास एक ढाबे पर बुधवार देर रात संदिग्ध गैंगवार के दौरान चार युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पांच हथियारबंद हमलावर एक कार में आए और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह अपराध पुलिस स्टेशन के पास हुआ।

चंडीगढ़, 26 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के रोहतक जिले में खरावड़ गांव के पास एक ढाबे पर बुधवार देर रात संदिग्ध गैंगवार के दौरान चार युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पांच हथियारबंद हमलावर एक कार में आए और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह अपराध पुलिस स्टेशन के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि गोलीबारी के बाद हमलावर कुछ मिनटों तक हथियारों को लहराते हुए घटनास्थल पर ही घूमते रहे और फिर वहां से भाग गए।

यह घटना मिलन ढाबे पर हुई, जहां पीड़ित खाना खा रहे थे, तभी हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। वे अपनी जान बचाने के लिए मेजों और कुर्सियों के पीछे छिप गए।

गोलीबारी के कारण रेस्तरां में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ग्राहक घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए मेजों और कुर्सियों के पीछे छिप गए। अपराधियों ने 50 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, तीन पीड़ितों की मौत डाइनिंग टेबल पर बैठे-बैठे ही हो गई जबकि चौथे पीड़ित का हमलावरों ने पीछा किया और भागने की कोशिश के दौरान उसे गोली मार दी।

मृतकों की पहचान रिंकू, विनीत, गंजू और हिमांशु के रूप में हुई है। इनमें से पहले तीन झज्जर जिले के दिघल गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि हिमांशु बेरी का रहने वाला था।

घटना के बाद, रोहतक रेंज के आईजी हामिद अख्तर और पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए), स्पेशल सेल और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों ने भी घटनास्थल की जांच की और सबूत जुटाए।

जांचकर्ता इस मामले का संबंध 'भाऊ' और 'सनी रितोलिया' गिरोहों के बीच चल रही आपसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, हमले के पीछे का मकसद और हमलावरों की पहचान अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकांत ने मीडिया को बताया कि हमने एफआईआर दर्ज कर ली है और पहचान की प्रक्रिया चल रही है। यह गैंगवार है या नहीं, यह जांच का विषय है। हमने मामले की जांच के लिए कई टीमें तैनात की हैं और उम्मीद है कि जल्द ही कुछ अहम सुराग मिल जाएंगे।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story