एआई के दुरुपयोग पर भड़के जूनियर एनटीआर, मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

एआई के दुरुपयोग पर भड़के जूनियर एनटीआर, मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर ने राज्य सरकारों और भारत सरकार से एआई के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कड़े कदम उठाने और सख्त नियम लागू करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ हरसंभव कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उनकी फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' का मॉर्फ्ड वीडियो बनाया है और फैला रहे हैं।

हैदराबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर ने राज्य सरकारों और भारत सरकार से एआई के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कड़े कदम उठाने और सख्त नियम लागू करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ हरसंभव कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उनकी फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' का मॉर्फ्ड वीडियो बनाया है और फैला रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मॉर्फ्ड वीडियो पर एक्टर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शरारती तत्वों को लताड़ते हुए लिखा कि घिनौना, बीमार और बेशर्म।

उन्होंने कहा कि एक ऐसे देश में जहां महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां 'मातृदेवो भव' सिर्फ एक कहावत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने नीचे गिर गए हैं कि वे एआई का इस्तेमाल करके किसी महिला का अनादर कर रहे हैं। एआई का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज बनाना शब्दों से परे शर्मनाक है।

उन्होंने लिखा, "इस मॉर्फ्ड 'चुट्टामल्ले' वीडियो के पीछे के घटिया लोगों, मैं तुममें से किसी को नहीं बख्शूंगा। मैं इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ हरसंभव कानूनी कार्रवाई करूंगा।

जूनियर एनटीआर ने अन्य नेटिजन्स से भी पुरजोर अपील की कि वे ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें।

उन्होंने लिखा कि कृपया ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें। आज यह कोई और है। कल, यह आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी हो सकती है। यह एक गंभीर मुद्दा है और मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वे कड़ा कदम उठाएं और एआई के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त नियम बनाएं।

इससे पहले एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी बनाए जा रहे फेक वीडियो पर आपत्ति जताई थी।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि एआई फेक वीडियो का फैलना परेशान करने वाला है। कृपया ऐसा कंटेंट न बनाएं, न शेयर करें और न ही प्रमोट करें, यह एआई का स्पष्ट दुरुपयोग है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जय हिंद।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 5:28 PM IST

Tags

Next Story