कमजोर चौथी तिमाही बिजनेस अपडेट के बाद जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयरों में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, 52-हफ्ते के निम्नतम स्तर पर पहुंचा स्टॉक

कमजोर चौथी तिमाही बिजनेस अपडेट के बाद जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयरों में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, 52-हफ्ते के निम्नतम स्तर पर पहुंचा स्टॉक
क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) सेक्टर की डोमिनोज आउटलेट्स की मूल कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड के शेयर मंगलवार के कारोबार में 10 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए, जिसके पीछे की वजह कंपनी के कमजोर चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट रहे।

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) सेक्टर की डोमिनोज आउटलेट्स की मूल कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड के शेयर मंगलवार के कारोबार में 10 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए, जिसके पीछे की वजह कंपनी के कमजोर चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट रहे।

एनएसई पर दोपहर करीब 1.35 बजे जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर 10.14 प्रतिशत गिरकर 414.25 रुपए पर पहुंच गए। दिन के कारोबार में स्टॉक 440 रुपए पर खुलकर 408.80 रुपए के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जो कंपनी के 52-हफ्ते का निम्नतम स्तर भी है। कंपनी के शेयरों का 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 727.95 रुपए है।

बता दें कि कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में 19 प्रतिशत की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू वृद्धि दर्ज करते हुए 2,506 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया।

हालांकि, डोमिनोज इंडिया ने एलएफएल ग्रोथ सिर्फ 0.2 प्रतिशत रहा, जो मुख्य बाजार में कमजोर मांग को दिखाता है।

विश्लेषकों का मानना है कि एलएफएल ग्रोथ कमजोर रहने से भारत के बिजनेस में मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट से फायदा मिलने के बावजूद कंपनी की ग्रोथ रफ्तार धीमी रही।

विश्लेषकों ने यह भी बताया कि डिलीवरी से मिलने वाले योगदान को और बढ़ाने की गुंजाइश सीमित है और आगे ग्रोथ पर कमजोर बेस का असर पड़ सकता है। वहीं, तुर्की का बिजनेस अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करता दिखा।

इस तिमाही में कंपनी ने कुल 69 नए स्टोर्स जोड़े, जिससे कुल स्टोर संख्या 3,663 हो गई। डोमिनोज इंडिया ने 59 नए आउटलेट्स जोड़े, जबकि तुर्की बिजनेस में 4 नए स्टोर जुड़े।

इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वह भारत में डंकिन के साथ अपनी फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट को रिन्यू नहीं करेगी, जिससे 15 साल पुरानी साझेदारी खत्म हो जाएगी।

यह फैसला लगातार घाटे और कमजोर ग्रोथ के चलते लिया गया है। मौजूदा एग्रीमेंट इस साल 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि वह इस बिजनेस के लिए बिक्री या फ्रेंचाइजी ट्रांसफर जैसे विकल्पों पर विचार करेगी।

इस बीच, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं और पिछले एक साल में इसमें करीब 40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 1:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story