करीना कपूर खान ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं, कहा, 'यह हमेशा अपने माता-पिता से प्यार करने के बारे में है'

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने परिवार के साथ मनाई गई दीपावली की झलकियां साझा की हैं। रविवार को, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके माता-पिता - रणधीर कपूर और बबीता कपूर, उनकी बहन करिश्मा कपूर और उनके बड़े बेटे तैमूर नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, "जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं... बात हमेशा अपने माता-पिता से प्यार करने की ही होती है... हमेशा।"
इससे पहले, करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ दीपावली सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई।
बेबो ने इस खास शाम का एक पल साझा किया। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने करिश्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके बीच के गहरे रिश्ते और दीपावली के जश्न की झलक देखने को मिली। तस्वीर के साथ उन्होंने बस इतना लिखा, "बहन के साथ दीपावली"।
तस्वीर में करिश्मा और करीना एक साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों ने पीले रंग के सूट पहने हुए हैं, जो बहुत ही सिंपल और शानदार लग रहे हैं। तस्वीर में करीना कैमरे से दूसरी तरफ देख रही हैं, जबकि करिश्मा अपनी आंखें बंद करके पोज दे रही हैं।
कपूर बहनों के बीच बहुत गहरा रिश्ता है और वे अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने साथ बिताए पलों की झलक दिखाती रहती हैं। 'उड़ता पंजाब' की एक्ट्रेस ने पहले भी करिश्मा को कपूर और पटौदी परिवार का आधार बताया था। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य अक्सर सलाह और मार्गदर्शन के लिए करिश्मा के पास ही जाते हैं।
हाल ही में दोनों बहनें उन सेलिब्रिटीज में शामिल थीं, जो 5 नवंबर को मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
इस शानदार शाम में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित जैसी कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।
करीना इस जश्न में अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंचीं। एक्ट्रेस ने सुनहरे रंग की ग्लैमर्स साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने हॉल्टर-नेक ब्लाउज कैरी किया था। वहीं, सैफ ने पारंपरिक लुक अपनाते हुए नेवी-ब्लू कुर्ता और सफेद पजामा पहना था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
