'मैं हर मामले में करिश्मा जैसी बनना चाहती हूं', बहन को करीना कपूर ने बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत

मैं हर मामले में करिश्मा जैसी बनना चाहती हूं, बहन को करीना कपूर ने बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत
बॉलीवुड में कपूर खानदान की दो मशहूर बहनों, करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान का रिश्ता बेहद खास है। दोनों ने अपनी-अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। अक्सर दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आती हैं।

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कपूर खानदान की दो मशहूर बहनों, करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान का रिश्ता बेहद खास है। दोनों ने अपनी-अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। अक्सर दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आती हैं।

करीना कई बार खुलकर कह चुकी हैं कि करिश्मा उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा भी हैं। एक पुराने टीवी शो में भी करीना ने बताया था कि वह हर मामले में करिश्मा जैसी बनना चाहती हैं और उनको अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

दरअसल, एक पुराने टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' में शामिल होने के दौरान करीना कपूर खान ने बताया था कि वह अपनी बड़ी बहन करिश्मा को हर मायने में अपना आदर्श मानती हैं। वह उनकी जैसी बनने की कोशिश करती हैं। करिश्मा की खूबियां इतनी ज्यादा हैं कि उन्हें शब्दों में बताना आसान नहीं है।

अपने वीडियो मैसेज में करीना ने करिश्मा से कहा, ''आपकी जिन बातों की मैं तारीफ करती हूं, उनकी कोई गिनती नहीं है। आपकी खूबियों की लिस्ट बहुत लंबी है। आज के समय में बहुत कम लड़कियां ऐसी होती हैं, जिन्हें पता होता है कि उन्हें जिंदगी से क्या चाहिए और उन्हें किस तरह व्यवहार करना है। मैं आपकी हर बात की तारीफ करती हूं। सच कहूं तो 'तारीफ' शब्द भी आपके लिए छोटा पड़ जाता है, क्योंकि मेरे पास अपने इमोशन्स को बताने के लिए सही शब्द ही नहीं हैं।'

उन्होंने कहा, ''मेरी बस यही इच्छा है कि मैं हर मामले में आपकी जैसी बन सकूं और मैं इसके लिए पूरी कोशिश भी कर रही हूं। लेकिन सबसे ज्यादा मैं इस बात की आभारी हूं कि आप हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हैं और मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। अगर आप मेरे साथ न हों, तो मेरा एक दिन भी ठीक से नहीं गुजर सकता।''

शो के दौरान जब होस्ट फारूक शेख ने दोनों बहनों का एक पुराना वीडियो चलाया, इस वीडियो में छोटी करीना और करिश्मा साथ बैठकर खाना खाती नजर आ रही थीं। वीडियो में करिश्मा अपनी छोटी बहन का बड़े प्यार से ख्याल रखती दिख रही थीं और उन्हें खाने में मदद भी कर रही थीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 1:26 PM IST

Tags

Next Story