दिल्ली के कालिंदी कुंज में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के कालिंदी कुंज में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में कुछ हमलावरों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। शुरूआती जांच में पता चला कि यह हत्या जेल में हुई पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए की गई है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की आगे की जांच चल रही है।

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में कुछ हमलावरों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। शुरूआती जांच में पता चला कि यह हत्या जेल में हुई पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए की गई है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की आगे की जांच चल रही है।

मृतक शाहिद हुसैन शाहीन बाग के अबुल फजल एन्क्लेव-II का रहने वाला था। कालिंदी कुंज थाने के कांस्टेबल अवधेश उसे अपोलो अस्पताल ले गए। अस्पताल द्वारा शाम 5:32 बजे जारी किए गए मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट में बताया गया कि अस्पताल पहुंचने तक हुसैन की मौत हो चुकी थी।

हेड कांस्टेबल मनीष द्वारा ड्यूटी ऑफिसर को चाकूबाजी की घटना की सूचना देने के बाद पुलिस श्रीराम चौक पहुंची। घटनास्थल पर एक लावारिस स्कूटर मिला और उसके पास खून के धब्बे भी पाए गए।

पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, हुसैन हरियाणा के बसंतपुर में मदनपुर खादर के रहने वाले शाबिद मलिक उर्फ ​​मोनू से मिलने गया था। बताया जा रहा है कि दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले और बीयर पी। जब हुसैन अपने स्कूटर से वापस लौट रहा था, तब काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने उसे रोका और चाकू मारकर फरार हो गए।

पुलिस ने पूछताछ के लिए शाबिद मलिक को हिरासत में लिया। बाद में, पुलिस ने मदनपुर खादर की जेजे कॉलोनी के रहने वाले 21 वर्षीय करण उर्फ ​​करम शाह को समोसा चौक के पास से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल करण चला रहा था और हमले के दौरान उसके बाएं पैर में भी चाकू लग गया था।

पूछताछ के दौरान, करण ने पुलिस को बताया कि यह हत्या हुसैन और तरुण उर्फ ​​रंजन के बीच पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए की गई थी। जेल में रहने के दौरान हुसैन ने तरुण को घायल कर दिया था। तरुण को डर था कि जेल से बाहर आने के बाद हुसैन उसे अपना निशाना बना सकता है।

पुलिस ने बताया कि तरुण और शाबिद ने मिलकर हुसैन को बीयर पार्टी के बहाने बुलाने और लौटते समय उस पर हमला करने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, इस साजिश में गौरव गुम्मा, अमन और राजा भी कथित तौर पर शामिल थे। 27 वर्षीय अबूजर उर्फ ​​सोनू ने इस अपराध के लिए अपनी नई खरीदी गई बाइक उपलब्ध कराई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Oct 2026 1:55 PM IST

Tags

Next Story