बॉलीवुड: हिंदी-मराठी भाषा विवाद एक्टर जैन दुर्रानी ने कहा, 'दिखावे के लिए नहीं, सम्मान जरूरी'

हिंदी-मराठी भाषा विवाद  एक्टर जैन दुर्रानी ने कहा, दिखावे के लिए नहीं, सम्मान जरूरी
एक्टर जैन दुर्रानी की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। इस बीच जैन ने महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी। एक्टर ने क्षेत्रीय भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। एक्टर जैन दुर्रानी की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। इस बीच जैन ने महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी। एक्टर ने क्षेत्रीय भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी जड़ों को बनाए रखते हुए उस क्षेत्र की भाषा और संस्कृति को अपनाना चाहिए, जहां हम रहते हैं।

जैन ने इस मुद्दे पर सांस्कृतिक एकता की वकालत करते हुए कहा कि भाषाई विविधता को एकजुटता का माध्यम बनाना चाहिए।

जैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भारत में कई भाषाएं और संस्कृतियां हैं। मेरा मानना है कि हम जिस क्षेत्र में रहते हैं, वहां की भाषा का सम्मान करना जरूरी है। यह सम्मान केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति अपनाने और अपनी संस्कृति साझा करने के लिए होना चाहिए।"

महाराष्ट्र में हाल ही में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर तनाव देखा गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने मराठी न बोलने वालों के खिलाफ हिंसक कदम उठाए हैं।

जैन दुर्रानी की अपकमिंग फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' रस्किन बांड की कहानी 'द आइज हैव इट' से प्रेरित है। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी और शनाया कपूर लीड रोल में हैं।

फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स ने किया है और प्रोड्यूसर मानसी बागला और वरुण बागला हैं।

मिनी फिल्म्स के साथ विक्रांत मैसी दूसरी बार काम करने जा रहे हैं। इससे पहले मैसी ‘फॉरेंसिक’ के रीमेक में मिनी फिल्म्स के साथ काम कर चुके हैं।

‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2025 12:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story