Sawan 2025: शिव आस्था और भक्ति का पवित्र महीना है सावन, जानिए कब से हो रहा शुरू और है इस माह का महत्व

शिव आस्था और भक्ति का पवित्र महीना है सावन, जानिए कब से हो रहा शुरू और है इस माह का महत्व
  • सावन एक पवित्र माह के रूप में देखा जाता है
  • इस महीने का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व माना है
  • महादेव के भक्त उनकी विशेष आराधना करते हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग का पांचवां महीना सावन जिसे श्रावण मास भी कहा जाता है एक पवित्र माह के रूप में देखा जाता है। इस महीने का खास तौर पर हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। यह शिव आस्था और भक्ति का प्रतीक है। इस महीने में देवों के देव महादेव के भक्त उनकी विशेष आराधना करते हैं। चूंकि, सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित है ऐसे में इस महीने का प्रत्येक सोमवार बेहद खास होता है।

इस वर्ष मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में शिवजी की पूजा करने का कई गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होता है। सााि ही भोलेनाथ की कृपा उन भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। आइए जानते हैं इस माह का महत्व और मुहूर्त...

सावन 2025 की तिथि

कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा आरंभ: 11 जुलाई 2025 की देर रात 2 बजकर 6 मिनट से

सावन 2025 की शुरुआत: ज्योतिषियों के अनुसार इस वर्ष सावन मास (Sawan 2025) 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

सावन महीने का महत्व

श्रावण मास के पीछे एक पौराणिक कथा भी है, जिसके अनुसार यही वो पवित्र माह है जिसमें माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। माता की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने प्रसन्न होकर मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। कहा जाता है कि, जो भी इस महीने में भगवान शिव की भक्ति और विशेष पूजा करता है उसकी सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन के महीने में सोमवार व्रत, मासिक शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है।

कांवड़ यात्रा का महत्व

इस महीने में शिव भक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं। इस दौरान वे गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों से जल को भरकर कांवड़ में रखते हैं और यात्रा करते हुए शिव मंदिर या शिवालयों तक पहुंचते हैं। इसके बाद वे शिवलिंग का अभिषेक इसी जल से करते हैं। यह पवित्र परंपरा कांवड़ यात्रा कहलाती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   10 July 2025 9:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story