साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 24 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक
मेष लग्नराशि (Aries):➤ ॐ इस सप्ताह आप अपने कारोबार को लेकर नई योजनाएँ बना सकते हैं। इस हफ्ते आपकी यश-कीर्ति में वृद्धि होगी तथा उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना पूरे सप्ताह बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें और व्यर्थ मानसिक तनाव से बचें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएँ बनी रह सकती हैं।
वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ ॐ सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम मिलेगा और शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी, जिससे कार्यों में अवरोध आ सकते हैं, अतः इससे बचें। वैवाहिक और पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा भोग-विलास से संबंधित वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं तथा रुके हुए धन की प्राप्ति भी संभव है।
मिथुन लग्नराशि (Gemini):➤ ॐ इस सप्ताह धन से जुड़ी चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र तथा कमीशन आधारित कार्यों से अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। मुख तथा त्वचा से संबंधित स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दैनिक वार्तालाप में अपनी भाषा शैली पर ध्यान दें और तनाव से बचें।
कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ ॐ सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास डगमगा सकता है, जो सप्ताह के मध्य से ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग को किसी पर आँख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए। कारोबार में नई योजनाएँ बनेंगी। वाद-विवाद से दूर रहें। किस्मत आपका साथ देगी। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी महसूस हो सकती है।
सिंह लग्नराशि (Leo):➤ ॐ इस सप्ताह रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। पराक्रम बढ़ेगा, जिससे कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। भूमि-भवन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक यात्रा और खर्चों से परेशानी हो सकती है। जो जातक नौकरी या व्यवसाय की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ ॐ इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं। नौकरी तथा व्यापारिक वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में नई सफलताएँ मिल सकती हैं। आपके काम से संबंधित नए ऑफर मिल सकते हैं। छात्रों को अपने क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान से कष्ट हो सकता है। धन लाभ के योग हैं।
तुला लग्नराशि (Libra):➤ ॐ धन लाभ से संबंधित परिस्थितियाँ अनुकूल रह सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को नए कार्यों में लाभ मिलने के पूर्ण आसार हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। माता को कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ ॐ इस सप्ताह पुरानी समस्याएँ समाप्त होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता से सुख मिलेगा तथा कई प्रकार के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्राओं के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता के योग हैं। धन लाभ भी संभव है।
धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ ॐ इस सप्ताह स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है या किसी दूसरी जगह ट्रांसफर हो सकता है। धन लाभ से संबंधित स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य के छोटे-मोटे विकार बने रह सकते हैं, अतः खानपान का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। नए वस्त्र आदि खरीदने के योग हैं।
मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ ॐ इस सप्ताह आपका मन विभिन्न दुविधाओं से घिरा रह सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, अतः सावधान रहें। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कार्य आसानी से पूर्ण होते रहेंगे। अचानक धन लाभ से मन प्रसन्न होगा। किसी भी प्रकार के तनाव को हावी न होने दें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ ॐ सप्ताह की शुरुआत में तनाव परेशान कर सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। यात्राओं के योग बन सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रह सकता है; नई नौकरी की योजना बना रहे हैं तो यह सप्ताह उपयुक्त है। भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा और कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।
मीन लग्नराशि (Pisces):➤ ॐ सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पुरानी परेशानियाँ समाप्त होंगी। पराक्रम बढ़ेगा। भाइयों से लाभ मिल सकता है। माता से सुख मिलेगा तथा भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए अतिरिक्त मेहनत वाला समय है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।
Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: +91-6261231618
Email: kalashantijyotish@gmail.com
Website: http://www.kalashantijyotish.com
Created On :   25 Nov 2025 4:35 PM IST












