July 2025 Vrat/Tyohar: देवशयनी एकादशी, नागपंचमी और गुरू पूर्णिमा से लेकर सावन की शुरुआत तक, जुलाई में आएंगे ये व्रत और त्योहार

देवशयनी एकादशी, नागपंचमी और गुरू पूर्णिमा से लेकर सावन की शुरुआत तक, जुलाई में आएंगे ये व्रत और त्योहार
  • इस महीने में ही देवशयनी एकादशी आ रही है
  • जुलाई में चातुर्मास की भी शुरुआत हो रही है
  • जुलाई में पवित्र माह सावन की शुरुआत हो रही है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू कैलेंडर के 12 महीनों में कई सारे व्रत और त्योहार आते हैं। सभी का अलग- अलग महत्व है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर का सातवां महीना जुलाई भी धार्मिक दृष्टि से खास है। इस महीने की शुरुआत मंगलवार से होने वाली है। इस महीने में देवशयनी एकादशी आएगी, जब जगत के पालनहार कहे जाने वाले भगवान विष्णु विश्राम के लिए जाते हैं। इसी महीने में हरियाली अमावस्या आएगी।

जुलाई के महीने में ही नाग पंचमी का त्योहार आएगा और इसी में सावन की शुरुआत भी होगी जो एक पवित्र मास के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा भी जुलाई में कई व्रत और त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी लिस्ट...

दिनांक

दिन

व्रत और त्योहार

03 जुलाई 2025

गुरुवार

मासिक दुर्गाष्टमी

06 जुलाई 2025

रविवार

देवशयनी एकादशी

07 जुलाई 2025

सोमवार

वासुदेव द्वादशी

08 जुलाई 2025

मंगलवार

भौम प्रदोष व्रत

09 जुलाई 2025

बुधवार

चौमासी चौदस

10 जुलाई 2025

गुरुवार

गुरु पूर्णिमा

11 जुलाईृ 2025

शुक्रवार

सावन की शुरुआत

14 जुलाई 2025

सोमवार

गजानन संकष्टी चतुर्थी

15 जुलाई 2025

मंगलवार

मंगला गौरा व्रत

16 जुलाई 2025

बुधवार

कर्क संक्रान्ति

17 जुलाई 2025

गुरुवार

कालाष्टमी

20 जुलाई 2025

रविवार

मासिक कार्तिगाई

21 जुलाई 2025

सोमवार

कामिका एकादशी

22 जुलाई 2025

मंगलवार

कामिका एकादशी

23 जुलाई 2025

बुधवार

मासिक शिवरात्रि

24 जुलाई 2025

गुरुवार

हरियाली अमावस्या

27 जुलाई 2025 2025

रविवार

हरियाली तीज

28 जुलाई 2025

सोमवार

विनायक

29 जुलाई 2025

मंगलवार

नाग पंचमी

30 जुलाई 2025

बुधवार

स्कन्द षष्ठी

31 जुलाई 2025

गुरुवार

तुलसीदास जयंती

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   30 Jun 2025 6:06 PM IST

Tags

Next Story