Jyotish Upay: सुख- सौभाग्य में चाहते हैं वृद्धि तो करें ये आसान उपाय

सुख- सौभाग्य में चाहते हैं वृद्धि तो करें ये आसान उपाय
श्री गणेश की पूजा से कार्य बिना विघ्न के सम्पन्न होते हैं, नए घर में तुलसी का पौधा लाना बेहद शुभ माना गया है, आटे से बनी गोली मछलियों को खिलाने से पुण्य मिलता है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। किसी भी के जीवन में धन का बड़ा महत्व है यह तमाम तरह के सुखों को पाने में बड़ी भूमिका निभाता है। लेकिन, कहा जाता है कि जब तब आपको भाग्य साथ नहीं देता आप सुख नहीं पा सकते। कई लोग ऐसे ही होते हैं जो अपने जीवन में धन, मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन परिणाम नहीं मिलता। इसके लिए आपके सौभाग्य का होना महत्वपूर्ण माना गया है।

यदि आप भी सौभाग्य की प्राप्ति चाहते हैं तो ज्योतिष शास्त्र में इसके कई उपाय बताए गए हैं, जि न्हें आजमाने से आपको अपने पूजा पाठ का भी पूरा फल मिलेगा और सुख- सौभाग्य में वृद्धि भी होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में...

इन 5 उपायों को करें

- यदि आपके किसी भी कार्य में लगातार रुकावटें आ रही हैं और इसके लिए आप शुभ कार्य करने से पहले श्री गणेश जी का ध्यान अवश्य करें। गणपति जी को प्रथम पूज्य कहा गया है और उनकी पूजा से कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के सम्पन्न होते हैं।

- यदि आप अपने घर में सुख शांति चाहते हैं तो इसके लिए अशोक वृक्ष के सात पत्ते मंदिर में रख कर पूजा करें। जब वे मुरझाने लगें, तो नए पत्ते रख दें और पुराने पत्तों को पीपल के नीचे रख आएं। यह उपाय काफी कारगार माना जाता है।

- यदि आप नए घर में प्रवेश कर रहे हैं तो पहले घर में तुलसी का पौधा, अपने इष्ट देवता की मूर्ति-तस्वीर, पानी से भरा कलश एवं गाय को प्रवेश कराएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि, इससे घर में सुख शांति आती है और संपन्नता बढ़ती है।

- यदि आप चाहते हैं कि आपके धन में वृद्धि हो तो इसके लिए आप अपने भोजन में से थोड़ा हिस्सा गाय, पक्षी, जीव-जंतु आदि के लिए निकालकर रखें। इस उपाय को करन से धन-धान्य में वृद्धि होती है साथ ही पुण्यफल की प्राप्ति भी होती है।

- कई बार पितरों की नाराजगी से घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में आप किसी नदी-तालाब में जाकर गेहूं के आटे से बनी गोली मछलियों को खिलाएं। ऐसा करने से पितरों के साथ देवी-देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन संबंधी समस्याओं का भी समाधान होता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   18 Jun 2025 10:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story