June 2025 Vrat/Tyohar: गंगा दशहरा से लेकर जगन्नाथ यात्रा तक इस महीने में आएंगे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

- जून महीने की शुरुआत स्कन्द षष्ठी के साथ होगी
- इस माह के अंत में जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी
- महेश नवमी, गंगा दशहरा भी इस महीने में आएंगे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। साल 2025 का छठवां महीनो जून शुरू होने वाला है और इस महीने में हिन्दू कैलेंडर का ज्येष्ठ माह चल रहा है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्यों इसमें कई सारे व्रत और त्योहार आते हैं जिनका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। जून महीने की शुरुआत स्कन्द षष्ठी के साथ होने वाली है, जो कि रविवार 1 जून को है। वहीं माह के अंत में जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्सव मनाया जाएगा।
इसके अलावा इस महीने में महेश नवमी, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, प्रदोष व्रत, योगिनी एकादशी, गुप्त नवरात्रि और वट पूर्णिमा जैसे कई व्रत और पर्व मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट...
दिनांक | दिन | व्रत त्योहार |
01 जून 2025 | रविवार | स्कन्द षष्ठी |
02 जून 2025 | सोमवार | मासिक दुर्गाष्टमी |
04 जून 2025 | बुधवार | महेश नवमी |
05 जून 2025 | गुरुवार | गंगा दशहरा |
06 जून 2025 | शुक्रवार | निर्जला एकादशी |
08 जून 2025 | रविवार | प्रदोष व्रत |
10 जून 2025 | मंगलवार | वट सावित्री पूर्णिमा व्रत |
11 जून 2025 | बुधवार | कबीरदास जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा |
12 जून 2025 | गुरुवार | आषाढ़ माह शुरू |
14 जून 2025 | शनिवार | कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी |
15 जून 2025 | रविवार मिथुन | संक्रांति |
21 जून 2025 | शनिवार | योगिनी एकादशी |
23 जून 2025 | सोमवार | प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि |
25 जून 2025 | बुधवार | आषाढ़ अमावस्या |
26 जून 2025 | गुरुवार | आषाढ़ गुप्त नवरात्रि |
27 जून 2025 | शुक्रवार | जगन्नाथ रथ यात्रा |
28 जून 2025 | शनिवार | विनायक चतुर्थी |
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   31 May 2025 6:15 PM IST