Dhanteras 2026: धनतेरस पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत! मिलेंगे तरक्की के नए मौके

डिजिटल डेस्क, भोपाल। धनतेरस (Dhanteras) का पर्व दीपोत्सव के दो दिन पहले धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं ज्योतिष दृष्टि से इस बार यह पर्व कई मायनों में खास रहने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के दिन बुध और शुक्र की युति से शुभ लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को धन, सुख-समृद्धि, वैभव और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। कहा जा रहा है कि, इस शुभ योग का सकारात्मक प्रभाव 12 में से 3 राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इनमें मेष, तुला और धनु राशि शामिल हैं। आइए जानते हैं इन तीनों राशियों के लिए कैसा रहने वाला है धनतेरस का समय।
यह भी पढ़े -कई साल बाद धनतेरस पर बन रहे खास शुभ संयोग! धन-समृद्धि के लिए जानें खरीदारी सहित पूजा का मुहूर्त और पूरी विधि
धनतेरस पर बन रहा है लक्ष्मी नारायण राजयोग
वैदिक ज्योतिष में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण माना जाता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणना और समझदारी का कारक माना गया है। वहीं शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस बार धनतेरस पर बुध और शुक्र दोनों ग्रह तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। यह योग धनतेरस के दिन सुबह के समय प्रभावी रहेगा।
हालांकि, 6 नवंबर को रात करीब 12:45 बजे शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने के साथ यह युति समाप्त हो जाएगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग के प्रभाव से कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।
यह भी पढ़े -नवंबर में कब है दिवाली, धनतेरस, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी? यहां देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की तारीख और दिन
मेष राशि
:➤ इस राशि के जातकोंं की तो इनके लिए धनतेरस का समय कई अच्छी संभावनाएं लेकर आ सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इसका सकारात्मक प्रभाव आपके कामकाज और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए भी यह समय अच्छा रहने की उम्मीद है। कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
तुला राशि
:➤ लक्ष्मी नारायण योग विशेष रूप से तुला राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में शुक्र और बुध की युति से बनने वाला यह योग आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आपकी आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय फायदेमंद रह सकता है। साझेदारी में काम करने वाले लोगों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि
:➤ इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस राशि के ग्यारहवें भाव में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में ग्यारहवें भाव को आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यह योग आपके लिए कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। आपको लंबे समय से किसी काम में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अपनी पसंद के अनुसार अवसर मिल सकते हैं। जबकि, व्यापारियों के लिए विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। नए लोगों के साथ संपर्क बनने से भविष्य में फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़े -शनिवार को भूलकर भी न करें ये 7 काम, शनिदेव की नाराजगी से बचना है तो जान लें ये जरूरी नियम
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :  
