Budhwar Upay: बुधवार को करें ये अचूक उपाय, मिलेगी श्री गणेश की कृपा, बनने लगेंगे सभी बिगड़े काम

बुधवार को करें ये अचूक उपाय, मिलेगी श्री गणेश की कृपा, बनने लगेंगे सभी बिगड़े काम
  • बुधवार के दिन गणपति जी के मंत्र का जाप करना चाहिए
  • भगवान गणेश को पूजा के दौरान दूर्वा अवश्य चढ़ाना चाहिए
  • भगवान गणेश को पीले चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में सप्ताह के हर दिन को किसी ना किसी देवी या देवता को समर्पित है। ​सोमवार का दिन महादेव को तो मंगलवार का दिन हनुमान जी के लिए खास माना गया है। इसी प्रकार भगवान गणेश की पूजा के लिए बुधवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। गणपति जी को प्रथम पूज्य भी कहा गया है यानि कि किसी भी पूजा या शुभ कार्य से पहले गणपति जी की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि, जो भी श्री गणेश की विधि विधान से पूजा करता है उसे सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और उसके सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। इसके अलावा बुधवार के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

बुधवार के दिन करें ये 5 उपाय

- बुधवार के दिन 'ओम गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेश नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि, इससे आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं और सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

- बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय 21 दूर्वा अवश्य चढ़ाना चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि, गणेश जी को दूर्वा भी बहुत प्रिय है और जब आप उन्हें दूर्वा अर्पित करते हैं तो वे आपसे प्रसन्न होते हैं जिससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

- बुधवार के दिन भगवान गणेश को पीले चंदन का तिलक जरूर लगाएं। इसके बाद आप अपने माथे पर भी चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि, इससे भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

- बुधवार के दिन भगवान गणेश की मंदिर जाएं और यहां गुड़ का भोग लगाएं। कहा जाता है कि, ऐसा करने से भगवान विघ्नहर्ता श्री गणेश के साथ- साथ धन की देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इस उपाय से आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

- बुधवार के दिन आप जब गणपति जी की पूजा करें तो उन्हें मोदक का भोग भी लगाएं। पुराणों में कहा गया है कि गणेश जी को मोदक बेहद पसंद हैं। इसलिए कहा जाता है कि, मोदक अर्पित करने से व्यक्ति की आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   17 Jun 2025 11:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story