Champa Shashti 2025: चंपा षष्ठी पर करें भगवान खंडोबा की पूजा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

चंपा षष्ठी पर करें भगवान खंडोबा की पूजा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
यह पर्व दक्षिण भारत के कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्यों में पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान खंडोबा की पूजा की जाती है, जिन्हें महादेव का ही अवतार कहा गया है।

​डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी तिथि को चंपा षष्ठी (Champa Shashti) का व्रत रखा जाता है। इसे बैंगन षष्ठी नाम से भी जाना जाता है। इसे दक्षिण भारत के कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्यों में पर्व के रूप में मनाया जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व भगवान खंडोबा की मल्ला और मणि जैसे राक्षसों पर जीत का प्रतीक है।

यहां बता दें कि, भगवान खंडोबा को महादेव का ही अवतार कहा गया है। इस दिन उनकी विशेष रूप से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं मुहूर्त और पूजा विधि...

षष्ठी तिथि कब से कब तक

षष्ठी तिथि आरंभ: 25 नवंबर 2025, मंगलवार की रात 10 बजकर 57 मिनट से

षष्ठी तिथि सामपन: 27 नवंबर 2025, गुरुवार की रात 12 बजकर 2 मिनट तक

चंपा षष्ठी पर इस विधि से करें पूजा

- इस दिन भगवान खंडोबा का दूध, पानी और शहद से अभिषेक करें।

- इसके बाद उन्हें फूलों और बिल्व पत्रों से सजाया जाता है।

- भगवान खंडोबा को हल्दी, कुमकुम, फूल, नारियल और प्रसाद चढ़ाएं।

- अब नौ तेल के दीपक जलाएं, जो ग्रह दोष से बचाते हैं।

- भक्त भगवान खंडोबा को लाल गुलाब और गुड़-बाजरे से बनी मिठाइयां अर्पित करें।

- पूजा के दौरान ‘ओम मार्तंडाय मल्लाहरी नमो नमः’ मंत्र का जाप करें।

- पूजा के आखिर में भगवान शिव की आरती करें और पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगें।

- इस दिन गरीबों को दान करने का महत्व भी बताया गया है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Nov 2025 10:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story