'मिर्जापुर द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच

मिर्जापुर द मूवी के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के निर्माताओं ने बुधवार को इसके चर्चित किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए। पोस्टर्स के सामने आते ही प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के निर्माताओं ने बुधवार को इसके चर्चित किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए। पोस्टर्स के सामने आते ही प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

"गद्दी है तो हम हैं" संदेश के साथ जारी किए गए ये पोस्टर्स मिर्जापुर की सत्ता, विरासत और दुश्मनी की उस दुनिया की झलक दिखाते हैं, जिसने दर्शकों को लंबे समय से बांधे रखा है।

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी द्वारा निभाए गए कालीन भैया का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "जो आया है, वो जाएगा भी, बस मर्जी कालीन भैया की होगी। आपका स्वागत करते हैं बड़े पर्दे पर। मिर्जापुर, द मूवी का टीजर कल दोपहर 12 बजे रिलीज होगा।"

वहीं अली फज़ल के किरदार गुड्डू भैया का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, "शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है। गुड्डू भैया बड़े पर्दे पर आ रहे हैं, तैयार हैं ना?"

इसके अलावा दिव्येंदु के लोकप्रिय किरदार मुन्ना भैया का पोस्टर भी जारी किया गया। पोस्टर के साथ लिखा गया, "हिंदी फिलम के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं। मुन्ना भैया का भौकाल अब बड़े पर्दे पर।"

फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। इसके सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं।

'मिर्जापुर: द मूवी' हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं इसका टीजर 25 जून को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Jun 2026 6:27 PM IST

Tags

Next Story