पश्चिम बंगाल दिल्ली में हत्या के बाद फरार आरोपी को नंदीग्राम में किया गया गिरफ्तार
कोलकाता, 10 अगस्त ( आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार को हत्या के मामले में संलिप्त और वांछित आरोपी को पूर्वी मिदानपुर के जिले के नंदीग्राम से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वासिम लांबू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी करीब दिल्ली में 125 मामले दर्ज हैं, जिसमें मर्डर जैसे संगीन मामले भी शामिल हैं। गुप्त स्रोतों से मिली सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नंदीग्राम पहुंचकर स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा।
दिल्ली एसटीएफ और नंदीग्राम पुलिस ने अपनी संयुक्त कार्रवाई के तहत कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया। अंत में लांबू को केंडयामारी भल्लागे पंचायत के अंतर्गत चौरंगी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
मिदनापुर जिला पुलिस के मुताबिक, लांबू मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। वह पिछले कुछ सालों से दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रह रहा था, जहां पर उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या का मामला भी शामिल है। वो पिछले कुछ दिनों से फरार था। तभी एसटीएफ को जानकारी मिली कि वो नंदीग्राम इलाके में छिपा हुआ है।
हत्या के अलावा लांबू पर लूटपाट, अपहरण, दुष्कर्म, चोरी और पुलिस पर हमला करने जैसे गंभीर आरोप भी हैं। उसकी गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
कुछ दिनों पहले ही जैश ए मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध व्यक्ति हमान मंडल को पूर्वी बर्दवान जिले से पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं ने कहा कि उसका मुख्य टारगेट सीएम सुवेंदु अधिकारी थे।
हमीम और अर्पिता शाहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े सक्रिय सदस्य बताए गए हैं। यह नेटवर्क पाकिस्तान से जुड़ा एक आतंकवादी ग्रुप है। अर्पिता के माध्यम से एसबीएन ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए पश्चिम बंगाल के छह सदस्यों को को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद एसटीएफ अधिकारियों ने इस मामले में आदित्य सिंह को भी गिरफ्तार किया, जो हमीम से जुड़ा एक दूसरा साथी है और हावड़ा जिले का रहने वाला है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 Aug 2026 8:52 PM IST












