मार्केट आउटलुक आरबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई इनफ्लो से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

मार्केट आउटलुक आरबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई इनफ्लो से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान आईबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई के इनफ्लो से बाजार की चाल निर्धारित होगी।

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान आईबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई के इनफ्लो से बाजार की चाल निर्धारित होगी।

भारत सरकार की ओर से 30 नवंबर को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाएंगे। इनका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ सकता है। वहीं, एक दिसंबर को पीएमआई का डेटा भी जारी किया जाएगा।

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) की बैठक 2 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच होगी। आखिरी दिन इसके फैसलों का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से किया जाएगा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का इनफ्लो भी बाजार के लिए अहम होगा। नवंबर में विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार रहे हैं और 1-27 नवंबर तक के सत्र तक एफआईआई ने इक्विटी में करीब 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 580.45 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,339.26 और निफ्टी 193.40 अंक या 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साछ 25,607.20 पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 184.70 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,846.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 37.70 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,481.30 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी आईटी 4.58 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 3.26 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.14 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 2.07 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.65 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.39 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया -4.62 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक -3.94 प्रतिशत, निफ्टी मेटल -3.20 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज -2.38 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक -2.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो -2.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story