गानों में एक्सपेरिमेंट करना बेहद पसंद है, इसलिए 'टच बडी' मेरे दिल के करीब पवन सिंह

गानों में एक्सपेरिमेंट करना बेहद पसंद है, इसलिए टच बडी मेरे दिल के करीब पवन सिंह
भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह अपने नए गाने 'टच बडी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह गाना अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म 'डकैत' का हिस्सा है। इस गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि उन्हें इमोशंस और एनर्जी दिखाने के लिए म्यूजिक में एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है।

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह अपने नए गाने 'टच बडी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह गाना अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म 'डकैत' का हिस्सा है। इस गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि उन्हें इमोशंस और एनर्जी दिखाने के लिए म्यूजिक में एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है।

पवन सिंह ने कहा, ''मुझे अपने म्यूजिक में एक्सपेरिमेंट करना बेहद पसंद है। जब अदिवि शेष ने मुझे इस गाने का ऑफर दिया, तो मुझे समझ आ गया कि इस एक्शन और इंटेंस फिल्म के लिए वह किस तरह की एनर्जी लाना चाहते हैं। इस गाने में काम करना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा। शूटिंग के दौरान मैंने जो मस्ती और एनर्जी महसूस की, उससे मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक भी वही एनर्जी महसूस करेंगे। यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है।''

अदिवि शेष ने भी गाने के लॉन्च के दौरान अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, "इस गाने के चारों ओर की एनर्जी पहले दिन से ही शानदार रही है। जब मैं और पवन सिंह गोरखपुर गए और वहां के फैंस के साथ गाने का प्रमोशन किया, तो यह अनुभव मेरे लिए यादगार बन गया। वहां के लोगों का प्यार और अपनापन बहुत ही खास था। फैंस ने गाने के हर बीट पर जो उत्साह दिखाया, वह शब्दों में बयां करना मुश्किल है।"

'टच बडी' गाने में पवन सिंह के साथ जोनिता गांधी ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल प्रसिद्ध गीतकार वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं और इसका संगीत भीम्स सेसीरोलियो ने तैयार किया है। इस गाने को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु में भी शूट किया गया है।

फिल्म 'डकैत' को सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है और सुनील नारंग इसके को‑प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story