'थैंक यू उज्बेकिस्तान', पीएम मोदी किर्गिस्तान के लिए हुए रवाना, ताशकंद को कहा धन्यवाद

थैंक यू उज्बेकिस्तान, पीएम मोदी किर्गिस्तान के लिए हुए रवाना, ताशकंद को कहा धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उज्बेकिस्तान के सफल दौरे के बाद किर्गिस्तान के लिए रवाना हो गए। हवाई अड्डे पर उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव ने उन्हें विदाई दी।

ताशकंद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उज्बेकिस्तान के सफल दौरे के बाद किर्गिस्तान के लिए रवाना हो गए। हवाई अड्डे पर उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव ने उन्हें विदाई दी।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उज्बेकिस्तान की धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उज्बेकिस्तान का धन्यवाद!

उन्होंने कहा कि भारत-उज्बेकिस्तान मित्रता के प्रति राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के स्नेह, बारीकियों पर ध्यान देने और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार।

वहीं, विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान से किर्गिस्तान गणराज्य के लिए रवाना हो गए हैं। हवाई अड्डे पर उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव ने उन्हें विदाई दी। प्रधानमंत्री के उज्बेकिस्तान दौरे ने हमारे दोनों देशों के बीच गहरे और स्थायी संबंधों की पुष्टि की। किर्गिस्तान गणराज्य में, प्रधानमंत्री 26वें एससीओ नेतृत्व शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और क्षेत्र के साथ भारत की रचनात्मक भागीदारी को आगे बढ़ाएंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी किर्गिस्तान में आयोजित होने वाले छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ एक 'फलदायक' बैठक की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ एक फलदायक बैठक की। भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया है। दोनों पक्ष कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल सूचना प्रौद्योगिकी (डीपीआई), ऊर्जा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य सेवा, व्यापार, शिक्षा, संस्कृति, युवा आदान-प्रदान और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए।

उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कुक्सरोय राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ व्यापार और निवेश, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा और सुरक्षा, नवाचार और स्टार्टअप, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और यूपीआई, स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, अंतरिक्ष और जन-संबंधों पर व्यापक चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक समझौते की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 8:59 PM IST

Tags

Next Story