'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी, प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम
फिल्मों की दुनिया में कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जिसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस कड़ी में फिल्ममेकर प्रियदर्शन का सबसे ज्यादा बोलबाला होता है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग देखकर हंसते हैं। लेकिन, प्रियदर्शन का खुद का नजरिया इस बारे में थोड़ा अलग है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि उन्हें अपनी ही फिल्मों पर हंसी नहीं आती।

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मों की दुनिया में कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जिसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस कड़ी में फिल्ममेकर प्रियदर्शन का सबसे ज्यादा बोलबाला होता है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग देखकर हंसते हैं। लेकिन, प्रियदर्शन का खुद का नजरिया इस बारे में थोड़ा अलग है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि उन्हें अपनी ही फिल्मों पर हंसी नहीं आती।

आईएएनएस से बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, ''कॉमेडी फिल्म बनाना मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा है और इसमें मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी है। जब मैं अपनी ही हिट फिल्मों को दोबारा देखता हूं, तो हंसने का मन नहीं करता, जबकि वही फिल्में दर्शकों को खूब हंसाती हैं।''

प्रियदर्शन ने कहा, ''मैं हर एक सीन को कई बार देखता हूं, क्योंकि फिल्म बनाते समय एक ही सीन को बार-बार शूट और एडिट करना पड़ता है। ऐसे में जब वही सीन मैं बार-बार देख लेता हूं, तो उसमें मेरे लिए नया कुछ नहीं बचता। यही वजह है कि मुझे अपनी फिल्मों में वह मजा महसूस नहीं होता, जो पहली बार देखने वाले दर्शकों को आता है।''

उन्होंने कहा, ''जब मैं थिएटर में बैठकर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखता हूं, तो मुझे अपनी मेहनत का असली असर समझ आता है। लोग एक ही सीन को कई बार देखकर भी हंसते हैं और उसे एन्जॉय करते हैं, जो मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि की तरह है।''

कॉमेडी के बारे में प्रियदर्शन ने कहा, ''यह सबसे मुश्किल जॉनर है। खासकर जब इसमें डर या थ्रिल जैसे तत्व जोड़ने होते हैं, तो यह और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस तरह की फिल्में बनाते समय मुझे हर बार घबराहट होती है, क्योंकि इसमें गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है।''

प्रियदर्शन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और दिवंगत अनुभवी स्टार असरानी जैसे कलाकार अहम रोल में है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 12:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story