दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आईएमडी ने जताई तेज आंधी की आशंका

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आईएमडी ने जताई तेज आंधी की आशंका
दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह बारिश हुई, जिससे बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा, बादल छाए रहने, बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह बारिश हुई, जिससे बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा, बादल छाए रहने, बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के अनुसार, इन दो दिनों में एक या दो बार बारिश या आंधी-तूफान की संभावना भी जताई है। 9 अप्रैल को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को मौसम साफ होने की उम्मीद है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। इसके चलते हवा की रफ्तार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है, जिससे खासकर सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।

इससे पहले सोमवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, 7 अप्रैल को न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री और अधिकतम लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 8 अप्रैल को तापमान और गिर सकता है, जिसमें न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं, मंगलवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता “मध्यम” श्रेणी में रही, जहां एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। अनुमान है कि 9 अप्रैल तक हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में बनी रहेगी।

सोमवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में थी। आनंद विहार में एक्यूआई 212, अशोक विहार में 118, बवाना में 143, चांदनी चौक में 110 और आरके पुरम/सीआरआरआई मथुरा रोड पर 134 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में इंदिरापुरम में 149, संजय नगर में 167 और वसुंधरा में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 7:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story